search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में ठंड की दस्तक... गिरने लगा तापमान, अगले हफ्ते बारिश की संभावना

Chikheang 2025-10-15 19:37:37 views 1049
  

हरियाणा में ठंड की दस्तक... गिरने लगा तापमान, अगले हफ्ते बारिश की संभावना (File Photo)



जागरण संवाददाता, पानीपत। अक्टूबर की शुरुआत वर्षा के साथ हुई थी। आधा माह बीत चुका है, अब बाकी के 15 दिन बिना वर्षा के ही बीतेंगे। तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। रात का तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास अभी भी बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन रात के समय बदले मौसम के कारण ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का भी मानना है कि 20 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी। तापमान सामान्य से नीचे आ सकते हैं। यह ठंड की शुरुआत होगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में वर्षा के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है।
पानीपत बन रहा गैस का चैंबर

शहर धीरे-धीरे गैस के चैंबर में तब्दील होता जा रहा है। विशेषकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक्यूआइ का स्तर 170 पीपीएम तक पहुंच गया है। जिस प्रकार की स्थिति बनी हुई है, एक्यूआइ का स्तर ओर अधिक जाएगा। इस स्थिति में सांस के रोगियों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। अस्थमा के रोगियों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। चिकित्सक भी ऐसे लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वह बचाव रखें। मास्क का प्रयोग करें।
मानसून वापसी के बाद सूखा रहता है अक्टूबर

आमतौर पर मानसून की वापसी के बाद हरियाणा में मौसम शुष्क और साफ रहता है। अक्टूबर का महीना आमतौर सूखा गुजरता है। इसी दौरान हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री से नीचे जाने लगता है और सबसे कम तापमान महीने के दूसरे पखवाड़े खासकर अंतिम सप्ताह में दर्ज होता है।
अक्टूबर के आखिर में आती है असली ठंडक

हर साल देखा गया है कि 15.0 या उससे कम तापमान अधिकतर 25 से 31 अक्टूबर के बीच दर्ज होता है। 2020 में सबसे कम 12.5 डिग्री तापमान 29 अक्टूबर को दर्ज हुआ था। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने वाला है। इसलिए हरियाणा में अगले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी, दिन के समय मौसम सुखद और गर्माहट लिए रहेगा। जबकि रातें हल्की ठंडी और आरामदायक होंगी।
मध्य अक्टूबर से और गिरेगा पारा, दस्तक देगी सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अक्टूबर महीने के दूसरे पखवाड़े में तापमान में और गिरावट देखने को मिलती है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 17 डिग्री के बीच पहुंच जाता है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी की शुरुआती ठंडक महसूस होने लगेगी, जो आने वाले शीतकाल का संकेत होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com