search

युवक को चौकी में लाकर बुरी तरह पीटा, सच्चाई जानने के बाद SSP ने दारोगा को दी ये सजा

Chikheang 2025-10-15 20:07:21 views 1292
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। युवक को चौकी में लाकर उसे पीटना दारोगा को महंगा पड़ गया। मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच बैठा दी। इसमें आरोप सही पाया गया और मंगलवार को चौकी इंचार्ज निलंबित कर दिए गए।

रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार को युवक ने पुलिस को 18 हजार रुपये छीने जाने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित व्यक्ति भाग गया। पुलिस देहलीगेट के रामनगर निवासी उसके भाई मुकेश को पकड़कर शाहजमाल चौकी ले आई।यहां युवक की पिटाई कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीडियो हुआ वायरल

शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें वह युवक पिटाई के निशान दिखाता हुआ चौकी इंचार्ज नितिन चौधरी पर पीटने का आरोप लगा रहा था। मामला जब थाने पहुंचा तो इसकी शिकायत एसएसपी नीरज कुमार जादौन तक भी पहुंच गई। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करा दी।

जांच में सामने आया कि बैंक द्वारा नियुक्त फाइनेंस कर्मी ने बाइक सवार को रोककर 18 हजार रुपये लिए थे। मगर, उस बाइक सवार ने रुपये छीने जाने की सूचना पुलिस को दे दी। इससे कर्मी डर गया और वहां से भाग गया। पुलिस उसके भाई को ले आई। जांच में चौकी इंचार्ज नितिन चौधरी पर लगाए गए युवक को पीटने के आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244