Bihar Election Candidate List 2025: साहेबगंज सीट से भाजपा रिकार्ड बनाने में सफल होगी?

Chikheang 2025-10-15 21:42:57 views 1249
  



\प्रमोद कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के पश्चिमी क्षेत्र स्थित साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र साहेबगंज नगर परिषद के अलावा यहां के सभी पंचायतों एवं पारू के 24 पंचायतों के मिलने से बना है। चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला यह क्षेत्र एक दशक पहले तक नक्सल प्रभावित था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

कुल 2.99 लाख मतदाताओं वाले इस विधानसभा में 1.59 पुरुष एवं 1.40 लाख महिला है।पिछले चुनाव में यहां 59.31 प्रतिशत कुल मतदान हुआ था। महिलाओं (66.32) ने पुरुषों (53.11) की तुलना में 13.21 प्रतिशत अधिक मतदान किया था।


साहेबगंज विधानसभा के इतिहास की बात करे तो इसकी स्थापना 1951 में हुई थी और पहली बार 1952 में हुए चुनाव में कांग्रेस के ब्रज नंदन प्रसाद सिंह यहां से जीते थे। लेकिन 1951 की जनगणना के आधार पर 1957 के चुनाव में इसे चुनावी नक्शे से हटा दिया गया जिसके कारण चुनाव नहीं हुए।

लेकिन 1961 की जनगणना के बाद 1962 में साहेबगंज विधानसभा को फिर से बहाल कर दिया गया। तब से लेकर अब तक यहां 17 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें एक उपचुनाव (1982) भी शामिल है।


पिछले विधानसभा चुनावों की बात करे तो राम विचार राय चार बार, वर्ष 1990 एवं 1995 में जदयू एवं 2000 एवं 2015 में राजद के टिकट पर जीते थे। जबकि राजू कुमार सिंह भी यहां से चार बार जीत चुके है।

पहली बार उन्होंने फरवरी 2005 के चुनाव में लोजपा के टिकट पर जीत हासिल की। उसके बाद अक्टूबर 2005 एवं 2010 में जदयू एवं पिछले चुनाव में वीआईपी के टिकट पर चुनाव जीते थे।

लेकिन वीआईपी के एनडीए से अलग होने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। इस बार वह भाजपा के टिकट पर रिकार्ड बनाने के लिए चुनावी मैदान में है। यदि उनकी जीत होती है तो वह सबसे अधिक साहेबगंज का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक बनेंगे।

इतना नहीं उनकी जीत होने पर यहां से भाजपा का खाता खुलेगा। आजादी के बाद इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। लेकिन 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की लहर के बावजूद यहां से सीपीएम उम्मीदवार भाग्य नारायण राय ने जीत हासिल की।

कांग्रेस पार्टी को अंतिम बार वर्ष 1985 में यहां से शिवशरण सिंह ने जीत दिलाई थी। यहां से भाजपा का उम्मीदवार कभी जीत हासिल नहीं कर सका।

पिछले चुनाव की बात करे तो वीआईपी उम्मीदवार के रूप में राजू कुमार सिंह ने 81,203 वोट हासिल किए और राजद के राम विचार राय को 15,333 वोटों से हराया। 2024 के लोकसभा चुनावों में लोजपा की वीणा देवी ने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से 4,504 वोटों की बढ़त हासिल की।
साहेबगंज विधानसभा के मतदाता

2025

  • कुल आबादी - 2,99,655
  • महिला - 1,40,104
  • पुरुष - 1,59,544


  

2020

  • कुल आबादी - 3,03,781
  • महिला - 1,40,517
  • पुरुष - 1,63,252
  • मतदान प्रतिशत - 59.31


2015

  • कुल मतदाता - 2,77,473
  • महिला - 1,27,460
  • पुरुष - 1,49,998

साहेबगंज विधानसभा की अबतक की तस्वीर

  • 1962 नवल किशोर प्र. सिंह (22778) कांग्रेस - शिवशरण सिंह (22193) पीएसपी
  • 1967 नवल किशोर प्र. सिंह (30555) कांग्रेस - एसकेपी सिंह (14182) एसएसपी
  • 1969 - यदुनंदन सिंह (32073) निर्दलीय - युगल किशोरी सिन्हा (26838) कांग्रेस
  • 1972 - शिवशरण सिंह (21961) कांग्रेस - भाग्य नारायण राय (17260) सीपीएम
  • 1977 - भाग्य नारायण राय (28796) सीपीएम - शिव शरण सिंह (12412) कांग्रेस
  • 1980 - नवल किशोर सिंह (28316) कांग्रेस यू - भाग्य नारायण राय (23686) सीपीएम
  • 1982 उपचुनाव शिवशरण सिंह (29973) कांग्रेस - कृष्णा कुमारी सिन्हा (20982) निर्दलीय
  • 1985 - शिवशरण सिंह (36932) कांग्रेस - कृष्णा कुमारी सिन्हा (36116) एलकेडी
  • 1990 - राम विचार राय (52599) जनता दल - महाचंद्र प्रसाद सिंह (44551) कांग्रेस
  • 1995 - राम विचार राय (55807) जनता दल - महाचंद्र प्रसाद सिंह (26529) कांग्रेस
  • 2000 - राम विचार राय (76235) आरजेडी - नरेंद्र प्रसाद सिंह (35872) बीपीएसई
  • 2005 फरवरी - राजू कुमार सिंह (45474) लोजपा - राम विचार राय (32874) आरजेडी
  • 2005 अक्टूबर - राजू कुमार सिंह (47591) जदयू - राम विचार राय (42323) आरजेडी
  • 2010 - राजू कुमार सिंह (46606) जदयू - राम विचार राय (41690) आरजेडी
  • 2015 - राम विचार राय (70583) राजद - राजू कुमार सिंह (59923) बीजेपी
  • 2020 - राजू कुमार सिंह (81203) वीआईपी - राम विचार राय (65870) आजेडी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137446

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.