search
 Forgot password?
 Register now
search

Ranji Trophy Round-1: वैभव हुए फेल, ईशान किशन का शतक; शमी ने झटके 3 विकेट

Chikheang 2025-10-16 00:27:35 views 1260
  

रणजी ट्रॉफी में चमके शमी और ईशान किशन।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय घरेलू क्रिकेट का आगाज हो गया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले राउंड के पहले दिन कुल 38 टीमें आमने-सामने हुईं। इन टीमों को चार एलीट ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है,त जबकि एक प्लेट ग्रुप बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट के कई सीनियर खिलाड़ी फ्लॉप हुए तो वहीं, एक बार फिर युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। गेंदबाजी में शमी, सारांश जैन और धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने अपनी छाप छोड़ी। बंगाल के लिए खेलते हुए शमी ने तीन विकेट चटकाए।  

भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के लिए डेब्यू खराब रहा। वह बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़ (91) अपने शतक से चूक गए। दूसरी तरफ कर्नाटक की तरफ से देवदत्त ने शानदार पारी खेली। करुण नायर ने फिफ्टी जड़ी। बंगाल के लिए शमी ने तीन विकेट चटकाए।
सिद्धेश लाड का शतक

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी फेल रहे। रहाणे जल्दी पवेलियन लौटे। मुशीर खान अपना खाता नहीं खोल सके। हालांकि, सरफराज खान ने बढ़िया पारी खेली, वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। सिद्धेश लाड की शतकीय पारी से मुंबई की पारी संभल गई।
पहले दिन के स्टंप्स तक स्कोर-

कटक: ओडिशा 89.5 ओवर में 205/5 बनाम बड़ौदा

कोलकाता: बंगाल 5 ओवर में 8/1 बनाम उत्तराखंड 213 ऑल आउट

राजकोट: कर्नाटक 90 ओवर में 295/5 बनाम सौराष्ट्र

बेंगलुरु: विदर्भ 85 ओवर में 302/3 बनाम नागालैंड

नई दिल्ली: सर्विसेज 85 ओवर में 246/6 बनाम त्रिपुरा

तिरुवनंतपुरम: महाराष्ट्र 59 ओवर में 179/7 बनाम केरल

सूरत: रेलवे 32 ओवर में 93/6 बनाम हरियाणा 171 ऑल आउट

कोयंबटूर: झारखंड 90 ओवर में 307/6 बनाम तमिलनाडु

अहमदाबाद: असम 90 ओवर में 218/6 बनाम गुजरात

राजसमंद: छत्तीसगढ़ 87 ओवर में 287/7 बनाम राजस्थान

श्रीनगर: मुंबई 83 ओवर में 336/5 बनाम जम्मू-कश्मीर

कानपुर: आंध्र 85.5 ओवर में 289/3 बनाम उत्तर प्रदेश

हैदराबाद: दिल्ली 83 ओवर में 256/3 बनाम हैदराबाद

इंदौर: मध्य प्रदेश 3 ओवर में 6/0 बनाम पंजाब 232 ऑल आउट

पोरवोरिम: गोवा 86 ओवर में 291/3 बनाम चंडीगढ़

पुडुचेरी: हिमाचल प्रदेश 60 ओवर में 176/5 बनाम पांडिचेरी
पहले दिन लगे सात शतक

रणजी ट्रॉफी के पहले दिन कुल पांच शतक लगे। इसमें केएस भरत, अजय जयदेव मंडल, सिद्धेश लाड, ईशान किशन, अमन मोखड़े, अभिनव तेजराणा और आयुष आनंद लोहरुका  का नाम शामिल है। अमन मोखड़े ने अपना प्रथम श्रेणी शतक भी जड़ा। ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलकर झारखंड को तमिलनाडु के खिलाफ 5 विकेट पर 133 रन के मुश्किल स्कोर से उबारा। किशन ने 142 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन की पारी खेली।
करुण नायर की फिफ्टी

अहमदाबाद में असम ने गुजरात के खिलाफ 4 विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। रियान पराग ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनकी पारी 40 रन पर ही सिमट गई। करुण नायर ने तीन साल बाद कर्नाटक में अपनी वापसी की। वह 76 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 96 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: पृथ्‍वी शॉ का रणजी ट्रॉफी में डेब्‍यू रहा \“जीरो\“, तीन और बल्‍लेबाज भी नहीं खोल सके खाता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com