search

टॉप 10 से बाहर हुआ अमेरिका, कितने नंबर पर भारत? Henley Passport Index की लिस्ट जारी

LHC0088 2025-10-16 00:38:02 views 1320
  

टॉप 10 से बाहर हुआ अमेरिका, कितने नंबर पर भारत (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पासपोर्ट 2025 के हेनलू पासपोर्ट इंडेक्स में 85वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल भारत 80वें स्थान पर था और अब 5 पायदान नीचे खिसक गया है। अब भारतीय पासपर्ट धारक 57 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 59 थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स एक वैश्विक रैंकिंग है, जो यह बताया है कि किसी देश के नागरिक अपने पासपोर्ट से कितने देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। यह इंडेक्स 2005 में \“Henley & Partners Visa Restrictions Index\“ के रूप में शुरू हुआ था और 2018 में इसका नाम बदलकर \“Henley Passport Index\“ कर दिया गया था।
किस देश का पासपोर्ट है सबसे मजबूत?

इस साल सिंगापुर 193 देशों में बिना वीजा के पहुंच के साथ पहले स्थान पर है। उसके बाद साउथ कोरिया और जापान का नंबर आता है। यूरोपीय देश जैसे जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। पहली बार अमेरिका शीर्ष 10 से बाहर हो गया है।

भारतीय नागरिकों को 12 देशों में बिना वीजा प्रवेश की सुविधा है। इनमें भूटान, नेपाल, इंडोनेशिया, मॉरिशस और ट्रिनिडाड एंड टोबैगो जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा 27 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। इनमें श्रीलंका, मालदीव, जॉर्डन, कतर, बोलिविया, कंबोडिया, इथियोपिया, म्यांमार, तंजानिया और मंगोलिया शामिल हैं।
भारत के पड़ोसी देशों का क्या है हाल?

भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 92वें स्थान पर है और उसके नागरिक 50 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। नेपाल 101वें स्थान पर है और उसके नागरिक 36 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद बांग्लादेश का नंबर आता है जो 100वें स्थान पर है और उसके नागरिक 38 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान 103वें स्थान पर है और उसके नागरिक केवल 31 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
अफगानिस्तान का पासपोर्ट है सबसे कमजोर

इस सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान का स्थान है, जिसके नागरि केवल 24 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। उसके बाद सीरिया (26 देश) और इराक (29 देश) का नंबर आता है।

यह भी पढ़ें:-
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126