search
 Forgot password?
 Register now
search

BJP ने दूसरी लिस्ट में सर्वाधिक 4 राजपूतों पर जताया भरोसा, मैथिली सबसे कम उम्र की प्रत्याशी

deltin33 2025-10-16 01:37:20 views 1251
  

BJP ने दूसरी लिस्ट में सर्वाधिक 4 राजपूतों पर जताया भरोसा



राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने दूसरी सूची में सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने जिन सीटों पर जिस समुदाय का टिकट काटा है उन सीटों लगभग उसी जाति को समायोजित करने का प्रयास किया है। इस प्रकार अभी तक भाजपा ने दोनों सूची मिलाकर कुल 83 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में टिकट दिया है। इसमें राजपूत समाज को सर्वाधिक चार टिकट दिया है। हालांकि राजूपत समाज की महिला विधायक कुसुम देवी का टिकट गोपालगंज में काटकर उसके बदले छपरा तेली की जगह हलवाई समाज की महिला छोटी देवी को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, दो सीटों पर केवल दूसरी जाति के प्रत्याशी को पार्टी मौका दिया है। इसमें अलीनगर एवं छपरा सीट सम्मिलित है। अलीनगर में मिश्री लाल यादव का टिकट काटकर मैथिली ठाकुर टिकट दिया है। इस प्रकार दूसरी सूची में भाजपा ने यादव समाज को एक भी टिकट नहीं दिया।

भाजपा ने दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। वहीं, आठ के टिकट काट दिए गए हैं। अहम यह है कि मात्र 24 घंटे पहले पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली मैथिली ठाकुर के अतिरिक्त कई नए-नवेले चेहरे पर पार्टी ने दांव लगाया है।

टिकट गंवाने वाले में सबसे प्रमुख चेहरे मुजफ्फरपुर सीट के पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा हैं। शर्मा की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। छपरा से निवर्तमान विधायक डॉ. सीएन गुप्ता की जगह पार्टी के नेता की पत्नी छोटी कुमारी को टिकट दिया है।

गोपालगंज की निवर्तमान विधायक कुसुम देवी का टिकट काट कर जिला परिषद के मुख्य पार्षद सुभाष सिंह को मैदान में उतारा है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट कर पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह टिकट दिया है। अलीनगर से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने टिकट दिया है। अलीनगर के पूर्व विधायक मिश्रीलाल यादव पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं।

बक्सर से दिवंगत परशुराम चतुर्वेदी की जगह नए प्रत्याशी पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है। बनियापुर सीट से निर्वतान विधायक केदार नाथ सिंह टिकट बचाने में सफल रहे हैं। 2020 के चुनाव में सोनपुर से हार का सामना करने वाले पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रोसड़ा (अजा) बीरेद्र कुमार एवं शाहपुर से राकेश ओझा को नए प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है। दूसरी सूची में पार्टी ने दो महिला को टिकट दिया है।
मैथिली होंगी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी

भाजपा की ओर से अबतक घोषित प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी लोक गायिका मैथिली ठाकुर होंगी। मैथिली की उम्र अभी 25 वर्ष छह महीने है। साथ ही भाजपा ने अभी तक दिए कुल 83 टिकट में 11 महिलाओं को प्रत्याशी घोषित किया है। पहली सूची में नौ एवं दूसरी सूची में दो महिलाएं हैं।
प्रत्याशियों की जातिवार सूची

    जाति प्रत्याशियों की संख्या
   
   
   राजपूत
   चार
   
   
   ब्राह्मण
   तीन
   
   
   वैश्य
   दो
   
   
   एससी
   दो
   
   
   भूमिहार
   एक
   

यह भी पढ़ें- JDU Candidates Caste 2025: जदयू की लिस्ट में पिछड़ा समाज से 22 प्रत्याशी, अतिपिछड़ा वर्ग से 10 को टिकट

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो ये है अंदर की बात! सामने आई BJP-JDU कैंडिडेट लिस्ट की चौंकाने वाली इनसाइड स्टोरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com