search
 Forgot password?
 Register now
search

Oppo ने पेश किया Android 16 बेस्ड ColorOS 16, Oppo Find X9 सीरीज के साथ भारत में करेगा डेब्यू

deltin33 2025-10-16 02:37:26 views 964
  

Oppo ने नया ColorOS 16 लॉन्च किया है।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने बुधवार को अपने स्मार्टफोन्स के लिए नया ColorOS 16 सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किया, जो Android 16 पर बेस्ड है। ColorOS का ये नया वर्जन भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपकमिंग Oppo Find X9 सीरीज के साथ डेब्यू करेगा। इस अपडेट में नया यूजर इंटरफेस, रीडिजाइन्ड आइकॉन और सिस्टम ऐप्स के साथ कई नए फीचर्स शामिल हैं। ColorOS 16 में Flux होम स्क्रीन नाम का नया ऑप्शन जोड़ा गया है और साथ ही Oppo के AI फोटो फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ColorOS 16 में मिलेंगे कई नए AI फीचर्स

Oppo ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Android 16 बेस्ड ColorOS 16 यूजर इंटरफेस की झलक दिखाई। ये नया वर्जन अपकमिंग Oppo Find X9 सीरीज में सबसे पहले देखने को मिलेगा। ColorOS 16 में नए एनिमेशन जोड़े गए हैं, जिससे ऐप खोलने-बंद करने, ऐप ड्रॉअर या ग्लोबल सर्च से नेविगेशन और मल्टी-विजेट स्विचिंग जैसी यूजर एक्टिविटीज और भी स्मूद हो गई हैं।

  

कंपनी ने बताया कि ColorOS 16 में ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन और ट्रिनिटी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो सिस्टम की परफॉर्मेंस को स्मूद बनाते हैं। ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन एनिमेशन के बीच के लैग को खत्म करता है, जबकि ट्रिनिटी इंजन गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

ColorOS 16 में ‘प्रोजेक्ट ब्रीज’ नाम का नया ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट भी जोड़ा गया है, जिसे रेस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है। इसमें नया रिफ्रेश्ड UI, नए पर्सनलाइजेशन ऑप्शन्स और वॉलपेपर कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यूजर अब Motion Photos या वीडियो को वॉलपेपर बना सकते हैं और AI से मैचिंग टेक्स्ट स्टाइल्स के सजेशन भी पा सकते हैं।

ColorOS 16 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) मोड के लिए नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स और इंटरएक्टिव विजेट्स दिए गए हैं। Flux होम स्क्रीन फीचर से यूजर किसी भी फोल्डर या ऐप आइकॉन को लॉन्ग प्रेस करके अलग-अलग शेप्स में री-साइज कर सकते हैं।

ColorOS 16 में कैमरा के लिए भी बड़े सुधार किए गए हैं। नया AI Portrait Glow फीचर कम रोशनी में लिए गए पोर्ट्रेट्स को और अट्रैक्टिव बनाता है, लाइटिंग और स्किन टोन को एडजस्ट करके स्टूडियो जैसे रिजल्ट देता है। इसके अलावा AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स भी एड किए गए हैं।

Oppo ने अपने वीडियो एडिटर को भी Master Cut फीचर के साथ अपग्रेड किया है, जिसमें ट्रिमिंग, स्पीड कंट्रोल, म्यूजिक इंटिग्रेशन, क्रॉपिंग, टेक्स्ट, फिल्टर्स और मैनुअल एडजस्टमेंट्स (कॉन्ट्रास्ट, ब्राइटनेस, सैचुरेशन) के ऑप्शन मिलते हैं।

ColorOS 16 में O+ Connect सूट को भी बेहतर क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ अपग्रेड किया गया है। अब ये macOS और Windows दोनों पर काम करता है। Screen Mirroring फीचर की मदद से यूजर अपने कंप्यूटर पर एक साथ पांच फोन ऐप्स को माउस और कीबोर्ड से कंट्रोल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Instagram पर नया फीचर, बच्चों की सेफ्टी के लिए ऑन रहेगी खास सेटिंग; पैरेंट्स की बिना इजाजत नहीं बदलेगी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com