search

पिता-पुत्र समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली... फिरोजाबाद पुलिस से हुआ एनकाउंटर

Chikheang 2025-10-16 16:08:26 views 1268
  

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद एएसपी अनुज चौधरी व पुलिसटीम।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पुलिस मुठभेड़ में पिता-पुत्र समेत मैनपुरी के तीन लुटेरे गिरफ्तार किए गए है। छीछामई नहर पुलिया पर बुधवार रात दो बजे पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक बाइक से भागने के चक्कर गिरकर घायल है। तलाशी में उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
छीछामई नहर पुलिया के पास से बुधवार रात दो बजे घेरेबंदी कर पकड़ा

  

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि शिकोहाबाद पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि तीन बदमाश ड़ाहिनी बाम्बा की पटरी के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार और एसओजी निरीक्षक प्रेम शंकर पांडेय की टीम ने छीछामई नहर पटरी पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे। उन्हें रोका गया तो बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी चक्कर में तीनों बदमाश बाइक से गिर गए।

  
11 अक्टूबर नीमखेरिया के पास युवक से लूटा था बाइक और मोबाइल

  

पुलिस टीम को आगे बढ़ते फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक बाइक से गिरने से घायल है। पकड़े गए बदमाशों से तीन तमंचा, कारतूस, लूट की बाइक व मोबाइल फोन, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान नासिद उर्फ लंगडा, शाहरुख निवासीगण बडाहार थाना घिरोर जनपद मैनपुरी हैं। वहीं बाइक से गिरकर घायल यूनिस उर्फ गुलफाम उर्फ अमीन शाहरूख का पिता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244