search

शिमला में प्रियंका वाड्रा के घर छुट्टियां मना कर लौटा गांधी परिवार, छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना है मकान

LHC0088 2025-10-16 17:37:39 views 1261
  

शिमला के छराबड़ा स्थित प्रियंका के घर छुट्टियां मनाकर गांधी परिवार दिल्ली लौट गया है। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा वीरवार सुबह दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया और प्रियंका गांधी बीते 12 अक्टूबर को शिमला आई थी, 13 अक्टूबर को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुई थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शिमला पहुंचे थे। आज तीनों नेता दिल्ली लौट गए हैं। चुनावी व्यस्तता के कारण राहुल गांधी वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। वह अगले दिन शिमला पहुंचे थे।  
प्रियंका के घर पर रुके थे

तीनों नेता छराबड़ा स्थित प्रियंका वाड्रा के घर पर रुके थे। प्रियंका ने यहां पहाड़ी शैली में खूबसूरत घर बनाया हुआ है। चुनावी माहौल के बीच दो दिन यहां बिताने के  बाद तीनों नेता दिल्ली लौट गए हैं, जहां से वे अपने तय शेड्य्ल अनुसार कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बिहार जा सकते हैं राहुल

वीरवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर तीनों सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से तीनों हेलिकॉप्टर में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आज ही बिहार जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे, एफसीए की स्वीकृति मिली; दो साल की देरी से बढ़ गई लागत
वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण के लिए आई थीं सोनिया व प्रियंका

सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा वीरभद्र की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिमला पहुंची थी। राजधानी शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। तीनों नेता छराबड़ा में प्रियंका के घर पर रुके थे। गांधी परिवार साल में चार से पांच बार यहां छुट्टियां मनाने आता है।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण लटका: तय समय में नहीं हो पाया भूमि अधिग्रहण, सरकार ने अगली डेडलाइन की निर्धारित
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126