search

गुरदासपुर में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, तीन आरोपित गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

LHC0088 2025-10-16 19:07:39 views 1021
  

अवैध शराब के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिला पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना घुम्मन कलां के एएसआइ हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान पुल कुंजर पर मौजूद थे। इस दौरान आरोपित मुक्खा मसीह निवासी विरक को हाथ में केन पकड़े आते देखा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित से बरामद केन चेक करने पर 15 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। वहीं थाना दीनानगर के एएसआइ गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान वीना निवासी बस्ती विकास नगर के घर छापा मारकर उसे 7500 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना सदर के एएसआइ मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान लिंक रोड हयात नगर कालोनी की तरफ से आरोपित गुरप्रीत सिंह निवासी हेमराजपुर ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया। आरोपित से बरामद केन चेक करने पर 15 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126