search

बिहार में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस RJD को विकास नहीं बुर्का चाहिए... UP CM ने विरोधियों को जमकर धोया

deltin33 2025-10-16 21:37:50 views 1266
  

Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव 2025 में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।



जागरण संवाददाता, सहरसा। Bihar Election 2025, Bihar Chunav 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां जानकी, गौतमबुद्ध, महावीर विद्यापति, राजेन्द्र प्रसाद और जेपी की गौरवशाली धरती को कांग्रेस और आरजेडी ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था,वह आज एनडीए के डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के नामांकन पश्चात पटेल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस आरजेडी को विकास नहीं बुर्का चाहिए, ताकि पहचान छिपाकर लोगों का मतहरण कर सकें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह साजिश अब चलने वाली नहीं है। आरजेडी ने बिहार के हित की नहीं अपने परिवार के हित की चिंता की। लालू प्रसाद यादव के लिए राबड़ी देवी का परिवार ही उनका परिवार है, परंतु देश के प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि देश के 140 करोड़ लोग उनका परिवार है। एनडीए सबका विकास चाहता है। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के सांझी विरासत की चर्चा करते हुए इसे और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह प्रारंभिक खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी और देश-दुनिया की नई व रोचक खबरों के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131