search

बहन के शक ने सुलझाई डॉक्टर की हत्या की गुत्थी, मौत के 6 महीने बाद आरोपी पति गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-16 22:37:40 views 1257
  

महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु की महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी को घटना के 6 महीने बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने हत्या को बीमारी से मौत साबित करने की कोशिश की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फोरेंसिक लेब की रिपोर्ट में मौत के 6 महीने बाद उनके अंगों में एक बेहोशी की दवा की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि शुरूआत में इसे प्राकृतिक मौत का मामला माना गया था लेकिन एक बहन की सच जानने की जिद ने हत्या का खुलासा कर दिया।
बहन की मौत का सच जानने की जिद में खुला हत्या का राज

मृतक डॉक्टर कृतिका एम रेड्डी की बहन की खोजबीन के बाद ही पुलिस को शक हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। 24 अप्रैल को स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर रेड्डी को बेहोशी की हालत में कावेरी अस्पताल ले जाआ गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उनके परिवार और डॉक्टरों ने मान लिया था कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। लेकिन कृतिका की बहन, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निकिता एम रेड्डी, इस बात से सहमत नहीं थी।
मौत के 6 महीने बाद सुलझी हत्या की गुत्थी

अपनी बहन की मौत का कारण जानने की जिद ने अस्पताल को मराठाहल्ली पुलिस में मेडिको लीगल केस दर्ज करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट के महीनों बाद उनका अनुमान सही साबित हुआ।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

जांच में पुलिस के कई अहम सुराग मिले जिससे हत्या का शक और भी गहरा हो गया। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में कृतिका के शरीर से प्रोपोफोल के अंश पाए गए थे। पुलिस ने तमाम सबूतों और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के को आधार बनाकर कृतिका एम रेड्डी के पति महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सड़क के गड्ढे की वजह से पुल से गिरी स्कूल वैन, 10 छात्र घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244