search

बस्ती के खाद कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, दुकान बंद कर जा रहा था घर

Chikheang 2025-10-17 16:38:09 views 1323
  



जागरण संवाददाता, बस्ती। सड़क हादसे में रुधौली के खाद कारोबारी की मृत्यु हो गई्। घटना रुधौली के भितेहरा के पास हुई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह पैदल दुकान की तरफ जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी रुधौली में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

रुधौली के भितेहरा निवासी महादेव कसौधन (36) ने गांव के चौराहे पर गुप्ता खाद भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात दुकान बंद करके महादेव घर पर भोजन करने चले गए थे। भोजन के बाद रोज रात की तरह गुरुवार की रात भी दुकान पर सोने के लिए जा रहे थे।

पैदल दुकान की तरफ आते वक्त गांव के चौराहे पर ही एक बाइक सवार ने पीछे से उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन ग्रामीणों की मदद से सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244