search
 Forgot password?
 Register now
search

नई Honda CBR650R और CB650R नए कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च, पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव हुआ लुक

Chikheang 2025-10-17 16:45:43 views 1246
  

CBR650R और CB650R का 2026 मॉडल लॉन्च



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Honda ने अपनी मिडलवेट मोटरसाइकिल CBR650R और CB650R के 2026 मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल को नए कलर ऑप्शन और फ्रेश और स्टाइलिश के साथ लेकर आई है। इन दोनों में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। ये अपडेट ग्लोबल बाजार के लिए मिले हैं। जल्द ही इन्हें भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि 2026 Honda CBR650R और CB650R को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Honda CBR650R के नए कलर और कीमत

CBR650R को नया Mat Gunpowder Black Metallic कलर दिया गया है, जिसमें येलो एक्सेंट्स को शामिल किया गया है। यह कलर बाइक को एक स्लीक और एग्रेसिव अपील देता है। इसके अलावा, इसका क्लासिक Grand Prix Red Tricolor वेरिएंट भी बरकरार रखा गया है। भारत में इस स्पोर्ट्स बाइक की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 11.16 लाख रुपये है।
Honda CB650R के नए कलर और कीमत

CB650R कई नए रंग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक, कैंडी एनर्जी ऑरेंज, और ग्रैंड प्रिक्स रेड है। सभी कलर ऑप्शन में Graphite Black Metallic डिटेलिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम और डायनेमिक लुक देती है। भारत में CB650R की एक्स-शोरूम कीमत फिलहाल 10.30 लाख रुपये है।
Honda CB650R और CBR650R का इंजन

  • दोनों ही मोटरसाइकिल के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों में वही 649 cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 95 bhp पावर और 63 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और अब इसमें Honda E-Clutch सिस्टम भी जोड़ा गया है।
  • E-Clutch सिस्टम क्लच लीवर को बार-बार इस्तेमाल करने की जरूरत खत्म कर देता है। मतलब, राइडर बिना क्लच दबाए गियर बदल सकता है या स्टार्ट-स्टॉप कर सकता है। राइडर चाहे तो जरूरत पड़ने पर मैन्युअली क्लच भी इस्तेमाल कर सकता है। यह सिस्टम इंजन RPM और स्पीड के हिसाब से खुद को एक्टिव या डी-एक्टिव कर लेता है, जिससे राइड और भी स्मूद रहती है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

दोनों बाइक्स में 41 mm शोवा सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन फोर्क (SFF-BP)फ्रंट सस्पेंशन और 10-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 310 mm डिस्क्स और रियर में सिंगल 240 mm डिस्क मिलते हैं। सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और E-Clutch सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं।
Honda CB650R और CBR650R के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन
  फीचर्स
   
   
   इंजन टाइप
   649 cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर
   
   
   पावर आउटपुट
   95 bhp
   
   
   टॉर्क
   63 Nm
   
   
   गियरबॉक्स
   6-स्पीड मैनुअल (Honda E-Clutch के साथ)
   
   
   फ्रेम
   स्टील डायमंड फ्रेम
   
   
   फ्रंट सस्पेंशन
   41 mm Showa SFF-BP फोर्क
   
   
   रियर सस्पेंशन
   मोनोशॉक, 10-स्टेप एडजस्टेबल
   
   
   फ्रंट ब्रेक्स
   ट्विन 310 mm डिस्क्स
   
   
   रियर ब्रेक्स
   सिंगल 240 mm डिस्क
   
   
   सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स
   डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, E-Clutch सिस्टम
   
   
   CBR650R कलर ऑप्शंस
   मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक (पीला एक्सेंट), ग्रांड प्रिक्स रेड ट्राइकलर
   
   
   CB650R कलर ऑप्शंस
   मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक, मैट जींस ब्लू मेटैलिक, कैंडी एनर्जी ऑरेंज, ग्रैंड प्रिक्स रेड
   
   
   CBR650R कीमत
   ₹11.16 लाख (एक्स-शोरूम)
   
   
   CB650R कीमत
   ₹10.30 लाख (एक्स-शोरूम)
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com