search

गोरखपुर BRD परिसर में पुलिस की सख्ती बढ़ी, एंबुलेंस व ऑटो सीज

LHC0088 2025-10-17 18:07:06 views 1286
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज से मरीजों को बरगला कर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने वाले सक्रिय माफिया व डग्गामार एंबुलेंस चालकों के विरुद्ध पुलिस ने फिर सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार की रात 10 बजे से मध्य रात्रि के बीच सादी और वर्दी में घूमते हुए गुलरिहा पुलिस ने सात एंबुलेंस और आधा दर्जन आटो पकड़े। यात्री कर अधिकारी रमापति ने वाहनों की जांच कर एंबुलेंस को सीज किया। फिर पंजीकरण और फिटनेस की जांच के लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीआरडी से हायर सेंटर के लिए रेफर महराजगंज के युवक को माफिया ने निजी अस्पताल पहुंचा दिया था। जहां लाखो रुपये जमाकर संचालक ने आपरेशन किया और उसकी मौत हो गई। स्वजन के हंगामा करने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। इसके बाद जागरण ने अपने समाचारीय अभियान के तहत पड़ताल करते हुए सक्रिय रोगी माफियाओं पर खबर प्रकाशित की।

जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने बीआरडी परिसर में सख्ती बढ़ा दी। मेडिकल चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने बुधवार को देर रात तक गश्त किए, कई संदिग्धों से पूछताछ की और सात एंबुलेंस समेत आटो पकड़े। जिन वाहनों के चालक ने आकर खड़े होने के कारणों को बताया, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

जिन वाहनों के चालक नहीं आए, उन्हें सीज कर दिया। पुलिस की गश्ती और कार्रवाई की जांच के लिए देर रात डेढ़ बजे के करीब एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी पहुंचे और निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126