बिहार चुनाव में संजयों की बहार, हर पार्टी में टिकट भी इन्हीं के नाम!

cy520520 2025-10-17 20:07:42 views 1002
  

हर दल में टिकट निर्धारण करने से लेकर लड़ाने वाले सूत्रधार हैं संजय



रमण शुक्ला, जागरण ,पटना। विधानसभा चुनाव में इस बार संजय नाम वाले प्रत्याशियों की भरमार देखने को मिल रही है। चुनावी मैदान में संजय नाम ऐसा छा गया है कि मतदाता भी कभी-कभी सूची देख उलझन में पड़ जा रहे हैं कि आखिर कौन संजय किस पार्टी से है। रोचक बात यह है कि सत्तारूढ़ दल से लेकर विपक्षी खेमे तक, लगभग हर प्रमुख राजनीतिक दल ने संजय नाम के उम्मीदवारों पर जमकर भरोसा जताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


भाजपा, कांग्रेस, लोजपा (आर), राष्ट्रीय लोजपा, भाकपा एवं जन सुराज जैसी पार्टियों ने कई विधानसभा क्षेत्रों में संजय नाम के प्रत्याशियों को टिकट देकर मैदान में उतारा है। आंकड़ों के अनुसार अब तक घोषित प्रमुख दलों की सूचियों में 13 ‘संजय’ नाम के उम्मीदवार बड़े दलों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें संजय सिंह टाइगर, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार एवं संजय कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव एवं संजय पासवान नाम की बहार हैं।

विभिन्न दलों की अब तक घोषित सूची में भाजपा ने पांच, लोजपा (आर) ने तीन, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी ने दो, कांग्रेस ने एक एवं भाकपा ने एक एवं जसुपा ने एक संजय को टिकट दिया है। इसके अतिरिक्त कई निर्दलीय संजय भी मैदान में हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि संजय नाम बिहार की राजनीति में लोकप्रियता का कैसे प्रतीक बन चुका है।

चुनाव लड़ने से लेकर लड़ाने एवं टिकट बांटने वालों में भी संजय नाम की हनक पार्टी नेताओं के बीच चर्चा में है। रोचक तथ्य यह है कि दल बदल के दौर में संजय नाम वाले कई नेताओं ने पार्टी बदलकर नई संभावनाएं तलाश ली हैं। किसी के पास स्थानीय लोकप्रियता है, तो कोई संगठनात्मक आधार पर मजबूत है। पर, सभी में एक समानता है अपने नाम को पहचान का हथियार बनाना।

स्टार प्रचारक से लेकर टिकट के सूत्रधार तक


जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के अतिरिक्त जदयू में दूसरे दलों से आए लोगों को चुपके से पार्टी की सदस्तया दिलाने वाले में संजय सिंह गांधी का चर्चा में हैं। यही नहीं, संगठनात्मक रणनीतिकार के तौर पर जदयू के दूसरे एमएलसी संजय सिंह की भूमिका भी चर्चा में रहती है।

भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल का नाम टिकट निर्धारण कराने वाले शीर्ष सूची में हैं। वहीं, महागठबंधन की बात करें तो राजद में भी राज्यसभा सदस्य संजय यादव का नाम पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक रणनीतिकार से लेकर प्रत्याशी चयन पर निर्णायक मंडल में सुर्खिया बटोरता है। भाकपा में एमएलसी प्रोफेसर संजय कुमार सिंह चर्चा में रहते हैं।  
भाजपा में सर्वाधिक संजय नाम वाले प्रत्याशी

भाजपा ने आरा से संजय सिंह टाइगर, दरभंगा से संजय सरावगी, लालगंज से संजय कुमार सिंह, कुम्हरार से संजय गुप्ता एवं नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से संजय पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों की सूची में सर्वाधिक संजय नाम वाले हैं। दूसरे नंबर लोजपा (आर) ने तीन संजय को मैदान में उतारा है। इसमें सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, बखरी (सुरक्षित) सीट से संजय कुमार एवं महुआ से संजय कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने बक्सर से संजय कुमार तिवारी को टिकट दिया है। पशुपाति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी ने साहेबपुर कमाल से संजय कुमार यादव , बरूराज से संजय पासवान को मैदान में उतारा है। जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने चिरैया से संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाकपा ने बांका से संजय कुमार को टिकट दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
132920

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.