search

गुजरात में दो यात्री बसों की जोरदार टक्कर, 2 महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम; कई घायल

Chikheang 2025-10-17 20:37:56 views 1276
  

पारडी बाईपास पर दो बसों की टक्कर। प्रतीकात्मक फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के पारडीबाईपास पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां शुक्रवार तड़के दो बसों की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गयें. घायलों को इलाज के लिए सावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोधरा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया, “दो बसों की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बड़ौदा रेफर कर दिया गया है। पांच लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।“ यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बस धार ज़िले के लिमडी से राजगढ़ जा रही थी वहीं दूसरी बस राजकोट से अहमदाबाद होते हुए मध्य प्रदेश जा रही थी, तभी पारडीबाईपास पर भीषण टक्कर हुई। घायलयात्रियों में ज़्यादातर मज़दूर थे जो दिवाली मनाने घर जा रहे थे।
पारडी बाईपास पर दो बसों की टक्कर

सड़क दुर्घटना में जीवित बचे एक व्यक्ति ने बताया, “मैं दिवाली मनाने के लिए गुजरात से मध्य प्रदेश जा रहा था, तभी अचानक बसें आपस में टकरा गईं। मैंने लिमडी से बस ली और धार ज़िले के राजगढ़ जा रहा था। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी.\“\“ एक अन्य ने कहा, “हम राजकोट से अहमदाबाद होते हुए मध्य प्रदेश जा रहे थे, तभी दूसरी बस हमारी बस से टकरा गई। हम दिवाली मनाने घर जा रहे थे।“
दो महिलाओं की मौके पर मौत

इससे पहले एक दूसरी घटना में पिछले हफ़्ते दादर के प्लाज़ा बस स्टॉप के पास मातेश्वरीवेट-लीज़ बस एक टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब रूट संख्या 169 पर चलने वाली बस वर्ली डिपो से प्रतीक्षा नगर डिपो लौट रही थी। जैसे ही बस प्लाजा बस स्टॉप पर पहुंची, दादरटीटी से शिवाजी पार्क की ओर आ रहे एक टेंपोट्रैवलर ने नियंत्रण खो दिया और बस के दाहिने अगले टायर से टकरा गया।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244