search

अमरोहा का ये आंगनबाड़ी केंद्र हुआ स्मार्ट, अब डिजिटल तरीके से पढ़ाई करेंगे बच्चे

cy520520 2025-10-17 20:37:57 views 1292
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। ब्लाक क्षेत्र की पंचायत मखदूमपुर का आंगनबाड़ी केंद्र स्मार्ट हो गया है। शुक्रवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने केंद्र में प्रारंभशाला बोर्ड का उद्घाटन किया। इसमें बच्चों को एलईडी के जरिए डिजिटल तरीके से पढ़ाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आकर्षक व संवादात्मक तरीके से विभिन्न गतिविधियों का संचालन आसानी के साथ कर सकेंगी।

प्रारंभशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उनका मूल्यांकन करने के लिए निगरानी डैशबोर्ड भी शुरू किया गया है। जिससे बेहतर कार्यान्वयन व सीखने के परिणाम सुनिश्चित होंगे। प्रारंभशाला बोर्ड का मुख्य उद्देश्य मनोरंजक शिक्षक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आधारभूत शिक्षा को सुदृढ़ करना है। मखदूमपुर की आंगनबाड़ी स्मार्ट हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान मधु चौधरी के कार्य की सराहना की। बचपन से बच्चों को इस प्रकार सिखाया जाए जिससे उनका बेस मजबूत हो। इसका उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के लिए शुरू से अच्छी नींव डाली जाए ताकि आगे उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और फल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने भी बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर डीपीआरओ पारूल सिसौदिया, डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी, बीडीओ नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।
पंचायत को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करें ग्रामीण

ब्लाक क्षेत्र के गांव बीलना में आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम व ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बच्चों को जिलाधिकारी ने अन्नप्राशन कराकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग का किया आह्वान।

इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा भवन पर राशन वितरण की जानकारी हासिल की। आरआरसी सेंटर व पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। खाली पड़ी जमीन पर पार्क या मंडप बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तत्पश्चात पौधारोपण किया। इस दौरान डीपीआरओ के अलावा ग्राम प्रधान सलीमा, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725