search

चंदन के लेपन के साथ शिव महिमा का गान करते दिखीं अभिनेत्री सारा अली खान, लोगों के दिलों में घर कर गई सादगी

Chikheang 2025-10-17 22:07:26 views 1286
  

तीन दिन की चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा के बाद फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान लौटीं । फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, जागरण गोपेश्वर। तीन दिन की चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा के बाद फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान गोपेश्वर से हेलीकाप्टर से वापस लौट गई है। रुद्रनाथ यात्रा के दाैरान जिस प्रकार सादगी से फिल्म स्टार ने लोगों से मेल मिलाप के साथ प्रवास किया वे यादें पीछे छोड़ गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम में कपाट बंदी के अवसर पर शिरकत कर भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान सारा अली खान माथे पर चंदन का लेपन कर शिव वंदना गाते हुए दिखी। रुद्रनाथ धाम में जिस प्रकार ढाबे में लकड़ी के चूल्हे के पास बैठकर स्थानीय युवकों के साथ रोटी सेकते नजर आई तथा जमीन पर बैठकर ही खाना खाया। यह सादगी हर किसी की जुबान पर है।

सारा अली खान ने रुद्रनाथ धाम में दर्शनों के बाद गंगोलगांव वापस लौटी तो घास लेकर आ रही गंगोलगांव की घस्यारियों के साथ फोटो खिंचाते हुए उनके जीवनचर्या को लेकर बातचीत करते भी दिखी।

गंगोलगांव से गोपेश्वर हेलीपैड तक जाने के लिए सारा अली खान के लिए मारुती स्विफ्ट कार उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें पांच लोग सवार होकर गए। गांव में जिस प्रकार आम ग्रामीणों से मिलकर सारा अली खान ने बातचीत की वह इन वादियों में हमेशा याद रखने की बातें बन गई हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244