search
 Forgot password?
 Register now
search

भोजपुरी सिनेमा से सियासत तक: 9वीं पास सीमा सिंह के पास लाखों की संपत्ति, जानें नेटवर्थ

deltin33 2025-10-18 10:36:49 views 1233
  

सारण के मढ़ौरा से चुनाव लड़ रही भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह है नौवीं पास। फोटो इंटरनेट



जागरण संवाददाता, छपरा। सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने अपने शैक्षणिक योग्यता और संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
9वीं पास, ठाणे के स्कूल से की पढ़ाई

चुनावी शपथपत्र के अनुसार, सीमा सिंह नौवीं कक्षा पास हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली (पूर्व) से 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। फिल्म जगत में ग्लैमर और मेहनत के बल पर पहचान बनाने वाली सीमा अब राजनीति के रास्ते से जनसेवा की पारी शुरू कर रही हैं।
संपत्ति-सोने के भूषण से लेकर लाखों की चल-अचल संपत्ति तक

नामांकन पत्र के साथ दिए गए विवरण के मुताबिक सीमा सिंह के पास स्वर्ण भूषण सहित 22 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति है। उनके पास छह लाख रुपये की चल संपत्ति और 26 लाख 25 हजार रुपये मूल्य की अचल संपत्ति दर्ज है।

इसके अलावा उन्होंने बताया है कि उनके पास दो लाख नौ हजार रुपये की नगद राशि भी मौजूद है, जो वे चुनाव प्रचार और व्यक्तिगत उपयोग के लिए रखती हैं।
पति सौरभ कुमार के पास 32 लाख की संपत्ति

सीमा सिंह के पति सौरभ कुमार ने भी अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। उनके पास कुल 32 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इस तरह सीमा सिंह दंपत्ति की कुल संपत्ति लगभग 58 लाख रुपये के आसपास पहुंचती है।
लोकप्रियता बनेगी ताकत या चुनौती?

भोजपुरी सिनेमा में अपने नृत्य और अभिनय के लिए मशहूर सीमा सिंह अब राजनीति की नई पारी में जनता के दिल जीतने की कोशिश में हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा माना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लोजपा (रामविलास) के टिकट और सीमा की फिल्मी लोकप्रियता का संयोजन मढ़ौरा में उन्हें मजबूत दावेदार बना सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com