search
 Forgot password?
 Register now
search

बेंगलुरु में महिला से चेन छीनने के बाद काट दी उंगली, दो आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-10-18 17:38:46 views 840
  

कर्नाटक पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 2 लोगों ने एक महिला से लूटपाट की और धारदार हथियार से उसकी उंगलियों को काट दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, उषा और वरलक्ष्मी नामक दो महिलाएं 13 सितंबर को गणेश पर्व मनाकर घर वापस लौट रहीं थीं। तभी प्रवीण और योगेंद्र नामक दो व्यक्ति बाइक से पहुंचे और मिला की चेन खींचने की कोशिश की।
महिला की उंगलियां काटी

बेंगलुरु पुलिस का कहना है, छीना झपटी के दौरान उषा ने डर के मारे अपनी चेन आरोपियों को दे दी, लेकिन वरलक्ष्मी ने लूटपाट का विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से वार किया और वरलक्ष्मी की 2 उंगलियां कट गईं।
पुलिस ने किया था SIT का गठन

दोनों महिलाओं से 55 ग्राम सोना लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इसके लिए स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) का गठन किया था। पुलिस को आरोपियों के पास 74 ग्राम सोने के साथ धारदार हथियार भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, योगेंद्र नामक आरोपी पुडुचेरी, मुंबई और गोवा होते हुए कर्नाटक में स्थित अपने गांव मारसिंगनहल्ली पहुंचा था। योगेंद्र के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मर्डर केस में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें- IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SIT
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com