search
 Forgot password?
 Register now
search

Flipkart-Amazon पर सोने के सिक्के सस्ते में! खरीद पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट

cy520520 2025-10-18 18:07:29 views 1267
  

गोल्ड कॉइन पर Flipkart, Amazon, Tata Cliq या Ajio! कौन दे रहा ज्यादा डिस्काउंट?



आज धनतेरस है और आज सोने की कीमतों में 3600 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इन महंगी कीमतें को मद्देनजर यदि आपको डिस्काउंट या सोने के सिक्कों पर बढ़िया डील से पैसे बचाने का मौका मिल जाए तो कैसे हो। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हम आपको आज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर क्या डिस्काउंट चल रहा है, उसकी यहां जानकारी दे रहे हैं। ताकि आप शुद्धता और कीमतों की तुलना करके अपने से फैसला ले सकें।

यहां 17 अक्टूबर तक टॉ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ज्वेलरी ब्रांड्स पर सोने के सिक्कों की कीमतों की तुलना दी गई है।
1. अमेजन

अमेजन पर MMTC-PAMP का 24K (999.9) 8-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,16,630 में मिल रहा है। एक अन्य विकल्प कल्याण ज्वेलर्स का 24K (999) 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,41,014 में है। अमेजन RBL बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5 फीसदी का इस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम ₹1,000) शामिल है।
2. फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट पर MMTC-PAMP का 24K (999.9) 8-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,14,480 में मिल रहा है। एक अन्य विकल्प PC ज्वेलर का 24K (995) 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,40,492 में है। फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹750 की छूट शामिल है।
धनतेरस पर सोने के सिक्कों की कीमतों की तुलना
प्लेटफॉर्मसिक्के का विवरण (शुद्धता, वजन, ब्रांड)मूल्य (₹)विशेष ऑफर
अमेजन24K (999.9) 8 ग्राम, MMTC-PAMP1,16,630RBL बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% तत्काल छूट (अधिकतम ₹1,000)
अमेजन24K (999) 10 ग्राम, कल्याण ज्वेलर्स1,41,014-
फ्लिपकार्ट24K (999.9) 8 ग्राम, MMTC-PAMP1,14,480SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹750 छूट
फ्लिपकार्ट24K (995) 10 ग्राम, PC ज्वेलर1,40,492-
टाटा क्लिक फैशन24K (999) 10 ग्राम, मुथूट पप्पचन स्वर्णवर्षम1,38,743BOBCARD और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 15% छूट
टाटा क्लिक फैशन24K (999) 10 ग्राम, कल्यान ज्वेलर्स1,39,564कोई विशेष ऑफर नहीं
कॉइनबाज़ार.इन24K (999.9) 5 ग्राम, MMTC-PAMP73,949-
कॉइनबाज़ार.इन24K (999) 10 ग्राम, त्रिभुवनदास भीमजी ज़ावेरी एंड संस1,44,007-
अजियो24K (999.9) 10 ग्राम, MMTC-PAMP1,42,873कार्ट वैल्यू ₹9,999+ पर कोड DHANVARSHA2 से अतिरिक्त 2% छूट (अधिकतम ₹2,000)
अजियो24K (995) 10 ग्राम, PN गाडगिल ज्वेलर्स1,37,437-
MMTC-PAMP वेबसाइट24K (999.9) 10 ग्राम1,43,520-
   
3. टाटा क्लिक फैशन

टाटा क्लिक फैशन पर मुथूट पप्पचन स्वर्णवर्षम का 24K (999) 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,38,743 में मिल रहा है। BOBCARD और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड्स का उपयोग करने पर खरीदार को 15 फीसदी छूट मिलती है। एक अन्य विकल्प कल्याण ज्वेलर्स का समान शुद्धता वाला 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,39,564 में है, जिसमें कोई अतिरिक्त ऑफर नहीं है।

  

यह भी पढ़ें: तनिष्क से लेकर कल्याण ज्वैलर्स तक, 22 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक आज क्या है सोने का भाव
4. कॉइनबाजार.इन

कॉइनबाजार.इन पर MMTC-PAMP का 24K (999.9) 5-ग्राम सोने का सिक्का ₹73,949 में मिल रहा है। अन्य विकल्पों में त्रिभुवनदास भीमजी ज़ावेरी एंड संस का 24K (999) 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,44,007 शामिल है।
5. अजियो

अजियो पर MMTC-PAMP का 24K (999.9) 10-ग्राम सिक्का ₹1,42,873 में मिल रहा है। एक अन्य विकल्प PN गाडगिल ज्वेलर्स का 24K (995) 10-ग्राम सिक्का ₹1,37,437 में है। सभी ब्रांड्स ₹9,999 और उससे अधिक कार्ट वैल्यू पर कोड DHANVARSHA2 का उपयोग करने पर अतिरिक्त 2 फीसदी छूट (अधिकतम ₹2,000) दिया जा रहा है।

MMTC-PAMPMMTC-PAMP की वेबसाइट पर 24K (999.9) 10-ग्राम सोने का सिक्का ₹1,43,520 में मिल रहा है।
सोने की शुद्धता को कैसे समझें

शुद्धता कीमती धातु के मूल्य और लंबे समय तक चलने वाली कीमत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सोने पर 999 या 999.9 की मार्किंग उसकी शुद्धता को दिखाती है। चाहे आप सोने के सिक्के खरीद रहे हों या धातु के अन्य रूप, इन मानकों को समझना आवश्यक है।

सोने की शुद्धता को कैरेट (K) में मापा जाता है, जो आइटम में शुद्ध सोने का अनुपात दिखाता है। 24K सोना सबसे शुद्ध होता है, जिसे अक्सर 999 या 999.9 प्रति हजार भाग के रूप में दर्शाया जाता है। 999.9 के रूप में चिह्नित या “चार नाइन“, यह 99.99% शुद्ध सोना मिल रहा सबसे बेहतरीन मानक है, जो 999 सोने से भी अधिक शुद्ध है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com