search

दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को दिया जाएगा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण

deltin33 2025-10-18 18:38:34 views 1304
  

दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों को दिया जाएगा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का प्रशिक्षण।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। \“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत दिल्ली के वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए 19 अक्टूबर (रविवार) को एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह वेबिनार गूगल अपने प्रतिष्ठित \“डिजीकवच\“ कार्यक्रम के अंतर्गत दैनिक जागरण और विश्‍वास न्‍यूज के सहयोग से कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी अधिकतर वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते हैं। लोगों को इस कार्यक्रम में इनसे बचने के तरीके बताए जाने के साथ ही स्कैम्स के प्रकार के बारे में भी बताया जाता है।

वेबिनार में डिजिटल सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए विश्‍वास न्‍यूज के एक्सपर्ट लोगों को इस बारे में टिप्स देंगे। रविवार को होने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वेल बींग फाउंडेशन भी सहयोग कर रही है।
20 राज्‍यों के 30 शहरों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

\“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत जागरण डिजिटल और विश्‍वास न्‍यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे रही है। इसके तहत देश के 20 राज्‍यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  

दिल्‍ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्‍यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और उससे बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्‍य लोगों को फ्रॉड और स्‍कैम के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://www.jagran.com/digikavach
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131