search

96 साल के महादेव का संकल्प- श्रीराम के अयोध्या आगमन पर् दीये जलाकर करेंगे स्वागत, पढ़ें अनूठी कहानी

Chikheang 2025-10-18 19:37:22 views 1260
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। परंपरा को जीवंत रखने के लिए पूरे शिव गुलाम राय मठ निवासी महादेव प्रजापति 96 वर्ष की अवस्था में भी दिये पूरे उत्साह के साथ बनाते हैं। वह कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त कर अमावस्या के दिन जब अयोध्या आए थे, तो प्रजा ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि हम तो भगवान राम की प्रजा हैं, जब तक जिंदा हूं मिट्टी के दिये बनाते रहेंगे। उन्होंने इस बार भी दीपावली तक 50 हजार मिट्टी दिये बनाने का लक्ष्य रखा है, इसमें से लगभग 40 हजार दिये अब तक बना चुके हैं।

महादेव ने 10 वर्ष की अवस्था से ही पूरी लगन और मेहनत के साथ मिट्टी के दिये बना रहे हैं। वह अब तक 20 लाख से अधिक दिये बन चुके हैं। बढ़ती उम्र के बीच चाक चलाने में दिक्कतें आने पर पर पांच वर्ष पूर्व इलेक्ट्रानिक चाक खरीदी। और हर अब दीपावली पर सिर्फ 10 हजार दिये ही बनाते हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे दिये विकासखंड के सभी ग्रामपंचायतों में घर-घर जाते हैं। कहते हैं कि न जाने किस दिये के भाग्य में भगवान श्रीराम का स्वागत होगा। इसके बदले कम से कम कुछ पुण्य वह भी कमा लेंगे। उन्होंने बताया कि मिट्टी के बर्तन और दिये बनाने कि अपने आप में एक कला है। वर्ष 2002 से लेकर 2016 तक कुम्हारों को लंबा वनवास मिला है।

वर्ष 2017 से अयोध्या में दीपोत्सव के बाद दियों की मांग फिर से बढ़ी है। दिये के साथ-साथ अब कुम्हारों का परिवार मिट्टी के धोंतू, घड़ा, सुराही, गुल्लक, कुल्हड़ समेत अन्य बर्तन बनाकर इस कला को जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244