search
 Forgot password?
 Register now
search

केशव के कड़वे बोल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कहा, बिन पानी की मछली जैसे तड़प रहे बेचारे

Chikheang 2025-10-18 21:07:31 views 1132
  

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भागलपुर में एनडीए की सभा में महागठबंधन पर निशाना साधा।



संवाद सूत्र, कहलगांव। Bihar Election 2025 बिहार में तथाकथित महागठबंधन है। बिहार में कहीं भी इसका प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है। महागठबंधन उम्मीदवार को इतना भारी पराजय दीजिए ताकि इनकी जमानत जप्त हो जाए। यह बातें कहलगांव शारदा पाठशाला के मैदान में आयोजित एनडीए के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भ्रष्टाचार को पाताल में पहुंचाने एवं पुनः जंगलराज न आए इसके लिए इसके सफाए की जरूरत है। बिन पानी की मछली की तरह राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत मत मिला था। 40 प्रतिशत मत सबको मिला था, उसमें भी हमारी हिस्सेदारी थी। 176 विधानसभा सीटों पर हम एक नंबर पर थे। 140 करोड़ के लिए भारत बनाएंगे।विकसित भारत बनाएंगे। विकसित भारत सिर्फ एनडीए के लिए नहीं आम लोगों के लिए बनेगा। अपने जंगल राज देखा है। विकास के नाम पर खजाने से पैसा निकलता था नेता गुंडों के खाते में जाता था।

उन्होंने कहा कि आज विकास की गंगा बह रही है।भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो रही है। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस देश की आधी आबादी शसक्तीकरण नहीं होगी तब तक विकसित भारत नहीं बनेगा। प्रत्येक घर में एक महिला को दस दस हजार रुपया देने, वृद्धा पेंशन की राशि 1100 रुपए करने 125 यूनिट बिजली फ्री करने बिहार को विकसित राज्य बनाने का कार्य हुआ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करें। प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें।लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने का काम किए हैं। विकसित बिहार विकसित भारत बनाने के लिए एनडीए उम्मीदवार को जिताने का काम करें। सभा में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को एवं पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किए। शंभू शरण पटेल ,अनंत ओझा आदि ने संबोधित किया।सभा की अध्यक्षता प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष मु शहवाज आलम मुन्ना ने किया।स्वागत जेडीयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।इस अवसर पर भाजपा के पवन मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार एवं सभी दलों के अध्यक्ष मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com