search

जौनपुर में शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोपित गिरफ्तार

deltin33 2025-10-18 22:37:47 views 1280
  

उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। सिकरारा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को दो वर्ष तक यौन शोषण करने के बाद मुकर जाने के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का चालान कर पुलिस ने युवती का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया। अब उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की रात स्वजन संग थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि इसी के गांव का सूरज यादव शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी के लिए कहती थी तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। इससे आजिज आकर वह दूरी बनाने लगी तो शाम को घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए मारा-पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज सहयोगी कांस्टेबलों जितेंद्र कुमार व विवेक यादव ने मिले सुराग पर आरोपित सूरज यादव को शनिवार को गोनापार बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131