search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Politics: क्या राजेश राम के सामने RJD उतारेगी प्रत्याशी? कुटुंबा सीट पर महागठबंधन में खींचतान!

cy520520 2025-10-19 01:08:24 views 829
  

क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी राजद। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर का नामांकन थम चुका है। बावजूद महागठबंधन में उपजा सीटों का विवाद थम नहीं रहा।

सीटों को लेकर राजनीतिक जटिलता बढ़ती जा रही है। पहले चरण की आधा दर्जन सीटों पर महागठबंधन के दलों के आपस में ही आमने-सामने होने के बाद अब दूसरे चरण की सीटें भी फंसती दिख रही हैं।

राजनीतिक गलियारों से अब यह खबर भी आ रही है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा सीट को भी ले विवाद शुरू हो गया है। महागठबंधन में कुटुंबा सीट कांग्रेस के खाते में आई है जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब सूत्रों के हवाले खबर मिली है कि कुटुंबा सीट पर राजद के पुराने नेता सुरेश पासवान को उतारने की तैयारी है। महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी जिच पर एनडीए भी कटाक्ष कर रहा है। भाजपा ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर इसे महागठबंधन के टूटने का संकेत बताते हुए कहा कि यह गठबंधन अब आपसी संघर्ष में उलझ गया है।

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने स्वयं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर महागठबंधन की कमजोरी दिखा दी है। इस बयान पर राजद ने भी प्रतिक्रिया दी है। राजद ने साफ किया है कि कुछ विशेष रुचि वाले लोग गलत खबरें फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं।

राजद के आधिकारिक पेज से कहा गया कि महागठबंधन की सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में जो खबरें आ रही हैं, वे वास्तविकता से दूर हैं और जनता को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इस संबंध में राजद या कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में रार, एक-दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153632

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com