search

एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में आई खराबी, दीवाली मनाने दिल्ली आ रहे लोग इटली में अटके

deltin33 2025-10-19 08:06:11 views 1263
  

250 से अधिक यात्रियों को लेकर मिलान में फंसी एअर इंडिया की फ्लाइट।



पीटीआई, नई दिल्ली। मिलान हवाई अड्डे पर एअर इंडिया के एक ड्रीमलाइनर विमान में शुक्रवार को आई तकनीकी खामी के चलते एयरलाइन को अपनी दिल्ली उड़ान रद करनी पड़ी। इससे दीवाली मनाने दिल्ली आ रहे 250 से अधिक यात्री इटली के इस शहर में फंस गए। अधिकांश यात्रियों ने 20 अक्टूबर की फ्लाइट के लिए बुकिंग करा ली है, जोकि दीवाली का दिन भी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एअर इंडिया ने शनिवार को कहा कि 17 अक्टूबर को मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआइ 138 को विमान में तकनीकी कारणों के कारण रद किया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। इस बीच, यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं की कमी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट भी किए गए।

एयरलाइन ने बयान में कहा- \“\“प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है। हालांकि सीमित उपलब्धता के कारण, ठहरने की व्यवस्था हवाई अड्डे के निकटवर्ती क्षेत्र से बाहर की गई है।\“\“ बता दें कि फ्लाइट संख्या एआइ138 को बोइंग 787-8 विमान, जिसे ड्रीमलाइनर के नाम से भी जाना जाता है, के साथ संचालित की जानी थी। हाल के समय में एअर इंडिया के कुछ ड्रीमलाइनरों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131