search
 Forgot password?
 Register now
search

झारखंड निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दावेदारी की होड़

cy520520 2025-10-19 10:37:28 views 1266
  

झारखंड में कांग्रेस की नई कमेटी सिरदर्द देगा नगर निकायों का चुनाव। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने-अपने स्तर से जुट गए हैं।

कार्यकर्ताओं की तैयारी चुनाव लड़ने की है लेकिन अभी तक पार्टी का रुख स्पष्ट नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने से मना नहीं कर सकती और पार्टी उम्मीदवार भी नहीं दे सकती। दरअसल, राज्य में दलगत आधार पर चुनाव नहीं होने हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यकर्ता अपनी बदौलत चुनाव मैदान में उतरेंगे। कई इलाकों में एक-दूसरे के सामने कार्यकर्ता अभी से ताल ठोक रहे हैं। इस लड़ाई में पार्टियां कमजोर पड़ रही हैं। ऐसे में पाटियों के सामने बड़ी चुनौती होगी अपने कार्यकर्ताओं को दल से बांधकर रखना।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए सख्ती, 75% उपस्थिति नहीं तो फॉर्म भरने पर रोक

इधर, प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। नई कमेटी को सबसे पहले बगावत पर उतारू कार्यकर्ताओं को संभालने की चुनौती होगी।

कई कार्यकर्ताओं ने अभी से ही पार्षद से लेकर मेयर तक के पदों पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। पार्टी इनमें से कुछ को सीधे समर्थन करने का मूड बना रही है और ऐसे कार्यकर्ताओं को चुनावी मदद के लिए अन्य लोगों को मनाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पोटका में मां मनसा की झापान यात्रा की धूम, जहरीले नागों के साथ रथ पर सवार होकर नाचते-गाते हैं ग्रामीण

यह भी पढ़ें- झारखंड की बेटी बसंती ने रचा इतिहास, SAF एथलेटिक्स के लिए बसंती कुमारी का भारतीय टीम में हुआ चयन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com