search
 Forgot password?
 Register now
search

चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों ने खुद बिखेरा कचरा, मंत्री मनोहर लाल को भी धोखे में रखा, पढ़ें कैसे किया खेल

LHC0088 2025-9-26 04:06:42 views 1095
  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई के लिए श्रमदान।





बलवान करिवाल, चंडीगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ सफाई के लिए श्रमदान करने शहरवासी सेक्टर-15 और सेक्टर-22 में जुटे। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और यूटी चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने झाड़ू लगाकर खुद श्रमदान कर अभियान का शुभारंभ किया। मजे की बात यह है कि सेक्टर-22 की मार्केट में जहां यह कार्यक्रम रखा गया था वहां पूरे एरिया में पहले नगर निगम के कर्मियों ने खुद कचरा बिखेरा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी धोखे में रखा गया। किसी को पता न चले इसलिए देर रात यह कचरा पार्किंग एरिया और पूरी मार्केट में बिखेरा गया। इसकी पोल कचरे ने ही खोल दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



जो कचरा गिराया गया उसमें सूखे पत्ते सबसे अधिक थे जो अमूमन पतझड़ सीजन में होते हैं। आसपास हरे भरे पेड़ों पर एक भी सूखा पत्ता नहीं होने से इसकी पोल खुल गई। साथ ही निगम की जिन रेहड़ियों से यह कचरा बिखेरा गया वह भी कार्यक्रम स्थल पर ही इसे कचरे से आधी भरी खड़ी कर रखी थी। देर रात को कचरा बिखेरनी की वीडियो सामने आने के बाद निगम की जमकर फजीहत हो रही है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस मार्केट में इतना कचरा कभी किसी ने देखा भी नहीं होगा। कई वर्षों से मार्केट को स्वच्छता और सुंदरता के लिए पुरस्कार मिलते रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यह कार्यक्रम रखा गया था। इस घटना के बाद शहरवासियों में भी गुस्सा है।


स्वच्छता है आभूषण, संस्कृति और धर्म : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-22 मार्केट में स्वच्छता ही सेवा एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान का शुभारंभ किया। सफाई कर्मियों की बेटियों को उन्होंने फल भेंट किए। मुख्य अतिथि सिग्नेचर वाल पर स्वच्छता के लिए संदेश भी लिखा। मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

hisar-general,Deen Dayal Laadli Lakshmi Yojana, Haryana politics, AAP leader, anurag dhanda,Haryana news

मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान सिर्फ सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पहले सफाई कार्य को लोग असामान्य मानते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह जनभागीदारी का आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारा आभूषण, संस्कृति, स्वभाव, कर्म-धर्म है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने।
स्वच्छता में भगवान का वास : राज्यपाल

सेक्टर-15 स्थित अपनी मंडी में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का शुभारंभ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया। प्रशासक ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान में भाग लिया और नागरिकों को प्रेरित किया कि स्वच्छता केवल एक अभियान न होकर जीवनशैली का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही जीवन है और जहां स्वच्छता होती है, वहीं भगवान का वास होता है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए प्रशासक  ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाई, तब पूरे देश को स्वच्छता का महत्व समझ में आया। रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पहले से कहीं अधिक स्वच्छ हुए हैं और 12 करोड़ शौचालय बनने से करोड़ों परिवारों को सुविधा और सम्मान मिला है। लेकिन प्रधानमंत्री अकेले देश की सफाई नहीं कर सकते, हर नागरिक को स्वयं से शुरुआत करनी होगी।


उपलब्धियों का भी किया जिक्र

राज्यपाल ने चंडीगढ़ की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में शहर 11वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा है। प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति हुई है और रैंकिंग 27 से सुधरकर आठ पर आ गई है। इसे प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास का नतीजा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com