search

नोएडा से रोडवेज की बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू, त्योहार पर घर जाने वालों को मिलेगी राहत

Chikheang 2025-10-19 16:37:34 views 1253
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दीपावली के त्योहार के मौके पर परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं। शनिवार को सुबह से ही डिपो पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई, जो घर जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम तक बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच होड़ लगी रही। परिवहन निगम के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अतिरिक्त फेरे चलाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। खासतौर पर एसी बसों को भी इस दौरान चलाया गया है ताकि गर्मी से बचाव हो सके और सफर आरामदायक बने।

विभाग के अधिकारी के अनुसार, शनिवार को लगभग 30 हजार से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों के जरिए सफर किया। यह संख्या त्योहार के दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों की भीड़ सामान्य से कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए इस बार निगम ने पहले से ही विशेष इंतजाम किए हैं। अगले दस दिनों तक शनिवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली 305 बसों के अतिरिक्त कई और बसें चलायी गई, जिससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

हालांकि, आलम यह रहा की शाम तक यात्रियों की भीड़ देखी गई। मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों के समय पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए हर रूट पर दूरी के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इसके अलावा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बांदा, मेरठ, बिजनौर जैसे शहरों के लिए भी एसी बसें चलाई जा रही हैं ताकि लंबी दूरी का सफर आरामदायक हो सके। उन्होंने बताया कि अब बसों को डिपो लौटने के बाद तेजी से जांच करके फिर से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा, जबकि सामान्य दिनों में बसों की जांच पूरी होने के बाद अगली सुबह बसों को चलाया जाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244