search

पता पूछा, फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटी वकील के बेटे की चेन; फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात

cy520520 2025-10-19 17:37:59 views 1200
  

फरीदाबाद में वकील के बेटे से लूट।  



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र में रहने वाले एडवोकेट के बेटे से बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर सोने की चेन छीन ली। वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से किशोर सदमें में है। वह किसी भी बात भी नहीं कर रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जवाहर कालोनी एयरफोर्स रोड पर रहने वाले रामाधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा बृहस्पतिवार को अपने घर के पास ही खड़ा था। तभी दूर बाइक खड़ी करके दो युवक आए और उससे पलवल का पता पूछने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने बेटे को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह अचेत हो गया।
बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

इस दौरान बदमाश उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अचेत करने से पहले बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसे सुन कर बेटा इतना डर गया की कोई विरोध नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि बेटा इतना डरा हुआ था कि उसे डर की वजह से बुखार आ गया। सारन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725