search

केरल में सांप-कुत्ते की चौंकाने वाली लड़ाई: मालकिन को बचाने कोबरा से भिड़ा, किसकी हुई जीत?

Chikheang 2025-10-19 17:38:07 views 1259
  

केरल में कुत्ते और किंग कोबरा की लड़ाई। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने सांप और नेवले की लड़ाई के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते और सांप की लड़ाई देखी है। जी हां, सांप भी ऐसा वैसा नहीं जहरीला कोबरा। केरल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मालकिन की जान बचाने के लिए कुत्ता एक कोबरा सांप से भिड़ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सांप और कुत्ते की इस लड़ाई में कुत्ते ने सांप को मार गिराया, लेकिन कुत्ता भी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। सांप ने कुत्ते को कई जगहों पर डसा, जिससे उसका जहर कुत्ते के शरीर में फैल गया।
घर में घुसा कोबरा सांप

यह मामला केरल के अलप्पुझा का है। सुभाष कृष्ण अपनी पत्नी और पालतू कुत्ते रॉकी के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर सुभाष किसी काम से बाहर गए थे, तभी घर में कोबरा सांप घुस आया। उनकी घर में काम कर रही थीं। सांप को आंगन में देखकर रॉकी फौरन चौकन्ना हो गया और सांप के आगे जाकर खड़ा हो गया।

  

किंग कोबरा को मारने वाला पालतू कुत्ता रॉकी अस्पताल में भर्ती। फाइल फोटो
रॉकी ने कोबरा को मौत के घाट उतारा

बस फिर क्या था, दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। रॉकी सांप पर भारी पड़ा। रॉकी ने सांप को मार गिराया, लेकिन कोबरा के डसने से वो भी अचेत होकर आंगन में गिर गया। शोर शराबा सुनकर जब कृष्णा की पत्नी कमरे से बाहर आईं, तो उन्होंने देखा सांप मरा पड़ा और रॉकी भी बेहोश हो गया था।
रॉकी अस्पताल में भर्ती

वो फौरन रॉकी को लेकर अस्पताल की तरफ भांगी। कई अस्पतालों में डॉक्टर ने जवाब देते हुए दूसरी जगह रेफर कर दिया। आखिर में पशु चिकित्सक डॉ. बिपिन प्रकाश ने रॉकी का इलाज किया। रॉकी की जान बच गई और अब वो ठीक हो रहा है। मगर, इस घटना से पूरे इलाके में लोग हैरान है।

यह भी पढ़ें- समोसे का पेमेंट हुआ फेल तो वेंडर ने चलती ट्रेन से पैसेंजर को कॉलर पकड़कर उतार लिया, वीडियो वायरल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244