search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand Weather Update: छठ और दीवाली पर बारिश का खतरा, बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान

cy520520 2025-10-19 20:37:27 views 1249
  
छठ और दीवाली पर बारिश का खतरा






जागरण संवाददाता, धनबाद। प्री मानसून, मानसून और पोस्ट मानसून में झमाझम बारिश कराने के बाद पिछले सप्ताह मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून के विदा लेने के साथ ही आसमान साफ हो गया है। अब दक्षिण में मानसून सक्रिय है और दक्षिण की ओर जाने वाले बादल कभी-कभी आसमान में दिख रहे हैं, पर बारिश नहीं हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बीच मौसम केंद्र रांची की भविष्यवाणी ने त्योहारी सीजन में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में दिवाली के दिन आंशिक बादल छाए रहने तो छठ से पहले गरज के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी और अंडमान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में 21 अक्टूबर से लो प्रेशर जन्म लेने की प्रबल संभावना है।

लो प्रेशर के सक्रिय होने के अगले 48 घंटे के दौरान उसके और ताकतवर होकर डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं। डिप्रेशन समुद्री तूफान का लघु रूप है। इसके प्रभाव से गरज के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
कब क्या?

20 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भागों में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। शेष भागों में बादल छाए रहेंगे। 21 और 22 अक्टूबर को भी बादल छाए रहेंगे।

23 और 24 अक्टूबर को दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में बादल छाए रहने के साथ में गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। 25 अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा होगी।
बंगाल की खाड़ी के बादलों की आवाजाही से चढ़ेगा पारा

बंगाल की खाड़ी के बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बदलाव होगा। 30/31 डिग्री से बढ़कर अधिकतम तापमान 33/34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21 से बढ़कर 23 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com