search
 Forgot password?
 Register now
search

UP News: दीपावली पर दीप और मोमबत्तियों पर अखिलेश यादव के बयान को भाजपा ने बताया हिंदू आस्था का अपमान

LHC0088 2025-10-19 20:37:45 views 1217
  

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दीपावली पर दीयों और मोमबत्तियों पर होने वाले खर्च को फिजुल बताने पर घिर गए हैं। भाजपा ने अखिलेश यादव को त्यौहारों को लेकर राजनीति न करने की सलाह देने के साथ ही किसी भी धर्म या पंथ का अपमान करने से पहले सोच कर कुछ भी बोलने को कहा है। दीपावली को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर घमासान मचा है। उनके बयान की जमकर निंदा हो रही है और भाजपा ने भी उनके इस बयान को आड़े हाथों लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में दीपावली पर दीयों और मोमबत्तियों पर होने वाले खर्च को फिजुल बताया था। उन्होंने लखनऊ में कहा था कि क्रिसमस की तरह दीपावली में भी सुंदर रोशनी होनी चाहिए और खर्च कम होना चाहिए। उनके बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी निंदा की और इसे अनुचित बताया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी आपसे अनुरोध है कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू आस्था का अपमान करना बंद करें। भारतीय संस्कृति में दीपदान सदियों पुरानी परंपरा है, जो प्रकाश, सद्भाव और आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक है।

मौर्य ने लिखा कि आपने दीपावली पर दीपक बेचने वाले प्रजापति समाज के रोजगार को भी छीनने का घिनौना कृत्य किया है। आपने ओछे बयान से प्रदेशवासियों सहित संपूर्ण भारत और विश्वभर में दीपोत्सव मनाने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। तत्काल अपना बयान वापस लेकर हिंदुओं से माफी मांगें।

भाजपा नेता संजय राय ने अखिलेश यादव के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कहा कि अखिलेश यादव को दीपावली में दियों से भी समस्या है, पर क्रिसमस अच्छा है। दियों की बिक्री से प्रजापति समाज के साथ किसानों को रोजगार मिलता है। समाजवादी पार्टी के मुखिया के अनुसार अब हिंदुओं को दीपावली में दिए नहीं जलाने चाहिए, ऐसे हिंदू विरोधी व्यक्ति को जनता शीघ्र ही अपने वोट की शक्ति से सबक सिखाएगी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली पहले लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए क्रिसमस और दीपावली की तुलना करते हुए दियों और मोमबत्तियों पर होने वाले खर्च को फिजुल बताया था। अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि मैं भगवान श्री राम जी के नाम पर सुझाव देना चाहता हूं। देखिए, दुनिया में इस समय क्रिसमस का समय है पूरे के पूरे शहर जगमगा जाते हैं और महीनों जगमाए रहते हैं। उन्हीं से सीख लो। बार-बार दियों और मोमबत्तियों पर क्यों खर्चा करना।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com