search

UP के इस जिले में गंगा में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, इस गलती से मातम में बदलीं दीवाली की खुशियां

Chikheang 2025-10-19 21:08:24 views 1276
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। लीलापुर अमवाघाट पर रविवार को स्नान करते समय तीन लड़कियां डूब गईं, जबकि महिला सहित चार को लोगों ने बचा लिया। एनडीआरएफ ने तीनों के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूनम पुत्री रामबचन यादव ( 18), रोली यादव पुत्री राजदेव यादव ( 16), खुशी पुत्री बबलू यादव (14) निवासिनी रामजनपुर सहित सात लड़कियां व एक महिला गंगा नदी में नहाने गई थी। गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों डूबने लगीं। गांव की अन्य महिलाओं व लड़कियों ने डूबते देख शोर मचाया।

एक दूसरे को बचाने अन्य भी सातों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। बचाने पहुंचीं महिला भी डूबने लगी। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद बलराम निषाद व अन्य ने महिला सहित चार को बचाया। जबकि उक्त तीनों डूब गईं। पुलिज़ व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर तीनों की तलाश कराने में जुट गए। कई घँटे बाद एनडीआरएफ ने तीनों के शव को निकाला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244