search
 Forgot password?
 Register now
search

Sameer Mahaseth Networth: 5 वर्षों में 129% बढ़ी आय, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

LHC0088 2025-10-19 21:37:30 views 728
  

राजद के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ। जागरण  



प्रदीप मंडल, मधुबनी। मधुबनी विधानसभा से लगातार तीसरी बार रजत के प्रत्याशी बने निवर्तमान विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ कि कुल आय पिछले 5 वर्षों में 129 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जबकि उनकी पत्नी बिम्मी महासेठ की के कुल आय में महज 10.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि उनकी एक मात्र पुत्री अर्चि राज की संपत्ति में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

राजद के विधायक समीर कुमार महासेठ की कुल चल-अचल संपत्ति 5 करोड़ 60 लाख 34 हजार 519 रुपए तथा उनकी पत्नी बिम्मी महासेठ की कुल संपत्ति 2 करोड़ 63 लाख 14 हजार 187 रुपए तथा उनकी पुत्री अर्चि राज की 4 लाख 94 हजार 145 रुपए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें की पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने शनिवार को मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से रजत प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें दायर हलफनामा के अनुसार निवर्तमान विधायक के कुल आमदनी में बीते 5 वर्षों में 58 लाख 64 हजार 978 रुपए की तथा उनकी पत्नी बिम्मी महासेठ की आय में महज 2 लाख 80 हजार 354 रुपए की वृद्धि हुई है।

वर्तमान में समीर महासेठ ने वर्ष 2024-25 में अपना कुल वार्षिक आय 1 करोड़ 3 लाख 79 हजार 520 रुपए दर्शाया है। जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दायर हलफनामा के अनुसार वर्ष 2019-20 में उनकी कुल वार्षिक आय महज 45 लाख 14 हजार 542 रुपए थी।

वहीं उनकी पत्नी की वर्ष 2019-20 में वार्षिक आय 25 लाख 83 हजार 806 रुपए थी। जबकि वर्ष 2024-25 में उनकी वार्षिक आय बढ़कर 28 लाख 64 हजार 160 रुपए हो गई है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से वर्ष 1980 में एमकॉम की पढ़ाई करने वाले निवर्तमान राजद विधायक समीर कुमार महासेठ के ऊपर बैंक सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं का बकाया 1 करोड़ 63 लाख 34 हजार 960 रुपए तथा उनकी पत्नी बिम्मी महासेठ के ऊपर 42 लाख 18 हजार 859 का ॠण है।

समीर कुमार मा सेठ के पास वाहनों में 2021 मॉडल की फॉर्च्यूनर तथा 2018 मॉडल की इनोवा कार है, जिसकी अनुमानित मूल्य 67 लाख 92 हजार 379 रुपए है। जबकि उनकी पत्नी के पास 2024 मॉडल के केआईए कार है, जिसकी अनुमानित मूल्य 17 लाख 54 हजार रुपए है।

समीर कुमार महासेठ के पास 1.15 रुपए मूल्य के स्वर्ण भूषण तथा उनकी पत्नी के पास 3 लाख 20 हजार 541 रुपए मूल्य के स्वर्ण आभूषण हैं। समीर कुमार महासेठ के पास हाथ में नगदी, बैंक एवं डाक खाते में जमा राशि एवं आभूषण कुल 5 करोड़ 60 हजार 34 हजार 519 रुपए मूल्य के हैं।

जबकि उनकी पत्नी बिम्मी महासेठ के पास 2 करोड़ 63 लाख 14 हजार 187 रुपए मूल्य के तथा पुत्री अर्चि राज के पास 4 लाख 94 हजार 145 रुपए मूल्य के हैं। मधुबनी पटना एवं दानापुर में पति-पत्नी के पास लगभग 5-5 करोड रुपए मूल्य की जमीन व भवन हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com