Diwali 2025: नारियल से लेकर सिंदूर तक, Diwali Puja की हर सामग्री देती है खास संकेत...

cy520520 2025-10-19 22:31:05 views 582
  

Diwali 2025: दीवाली का धार्मिक महत्व



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली पर्व देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही कुबेर देव की भक्ति और साधना की जाती है। दीवाली का त्योहार देश और विदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

कार्तिक अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। वहीं, पूजा के अंत में आरती की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दीवाली के दिन पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों का खास महत्व है और ये विशेष संदेश देते हैं? आइए, पूजा सामग्री के संदेश और महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं-
कब है दीवाली?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 20 अक्टूबर को दीवाली है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है। सोमवार 20 अक्टूबर को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 08 बजकर 18 मिनट तक है। इस दौरान लक्ष्मी गणेश जी की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी।
लक्ष्मी पूजन सामग्री

  • सिंदूर- यह स्त्री शक्ति का प्रतीक है। इससे दांपत्य जीवन की जानकारी मिलती है।
  • दीपक- दीपक अंधकार को दूर करने का संदेश देता है। इससे जीवन में प्रकाश फैलने की बात होती है।
  • धूप- इससे वातावरण में सुगंध फैलता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
  • आसन-स्थिरता का प्रतीक है। इस पर बैठकर व्यक्ति को आंतरिक शांति प्राप्त होती है।
  • गंगाजल- पवित्रता का प्रतीक है। इससे तन और मन दोनों निर्मल होता है।
  • अक्षत (चावल)- अखंडता का प्रतीक होता है। इससे जीवन में समृद्धि और शांति आती है।
  • हल्दी- यह सौभाग्य में वृद्धि का प्रतीक है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को हल्दी प्रिय है।
  • पुष्प- फूल यानी पुष्प भक्ति का प्रतीक है। इससे समर्पण का भाव आता है।
  • पान-सुपारी- दोनों पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। इससे लक्ष्मी गणेश जी का आदर और संस्कार किया जाता है।
  • फल- परिश्रम का प्रतीक है। यह संदेशदेता है कि जीवन में परिश्रमशील रहना चाहिए। साथ ही हर कार्य समर्पित भाव से करना चाहिए।
  • मिठाई- दान का प्रतीक है। मां लक्ष्मी को मिष्ठान अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • अन्न- संपन्नता का प्रतीक है। इससे सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन चक्र के बारे में भी पता चलता है।
  • धन- यह धर्म का प्रतीक है। धन में संयम और उपयोग करने का संदेश छिपा होता है।
  • नारियल- देवी मां लक्ष्मी को श्रीफल प्रिय है। यह जीवन की उत्तपत्ति का प्रतीक है।
  • शंख- शंख नाद से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, नकारात्मकता दूर होती है।
  • मौली- कलावा संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। यह डोर साधक को देवी मां लक्ष्मी से जोड़ता है।




यह भी पढ़ें- Happy Diwali 2025 Wishes: इन दिल छू लेने वाले मैसेज से प्रियजनों को भेजें दीवाली की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: नरक चतुर्दशी आज, आगरा में दीवाली-भाई दूज और गोवर्धन का शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
132914

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.