search

फ्लाइट के अंदर यात्री ने की शर्मनाक हरकत, महिला को गलत तरीके से किया टच; आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-20 02:37:46 views 1269
  

फ्लाइट के अंदर यात्री ने की शर्मनाक हरकत (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई से हैदराबाद जा रही एक उड़ान में 38 वर्षीय महिला आइटी पेशेवर को गलत ढंग से छूने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को तब हुई, जब चेन्नई में काम करने वाला 45 वर्षीय एक व्यक्ति हैदराबाद होते हुए उत्तर प्रदेश जा रहा था। वह नशे में था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला अपने पति के साथ बैठी थी। जबकि आरोपित यात्री विमान में उनके बगल में बैठा था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी विमान में सो गए थे। जब विमान हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरने वाला था तो महिला को लगा कि कोई उसे अनुचित तरीके से छू रहा है।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार

तभी उसने उस व्यक्ति के हाथ को देखा और शोर मचा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद महिला ने हवाई अड्डा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने दावा किया कि उसने महिला को गलती से छुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244