search

बठिंडा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Chikheang 2025-10-20 04:36:00 views 1258
  

बठिंडा: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत



जागरण संवाददाता, बठिंडा एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को शिकायत देकर गांव राइयां निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि बीती 18 अक्टूबर को उसका भाई गुरतेज सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिंग रोड की तरफ जा रहा था।

इस दौरान आरोपित निरंजन सिंह निवासी गांव राइयां अपना ट्रक तेज रफ्तार से लेकर आया और उसका भाई के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244