search

आइए माता जी लिफ्ट दे दें... जींद में बुर्जुग महिला को कार में बैठाकर लूटे सोने के दो कंगन

LHC0088 2025-10-20 10:36:46 views 1314
  

जींद: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन की चोरी



जागरण संवाददाता, जींद। रुपया चौक पर रविवार को एक बुजुर्ग महिला को सत्संग भवन जाने के लिए लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने उसके सोने के दो कंगन चुरा लिए। घटना के बाद आरोपी कार सवार महिला को कैथल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

72 वर्षीय सुदेश, जो तेलियान मोहल्ला की निवासी हैं, रविवार सुबह 9 बजे रुपया चौक पर राधा स्वामी सत्संग भवन जाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान एक कार रुकी, जिसमें चालक के साथ दो महिलाएं थीं। उन्होंने सुदेश को सत्संग भवन जाने का आश्वासन देकर कार में बैठा लिया। कार कैथल रोड की ओर बढ़ी, जहां राजा वाली सड़क पार करते ही एक महिला ने उल्टी होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई।

जैसे ही गाड़ी रुकी महिला ने सुदेश को गोद में गिरा दिया और उनके हाथों से सोने के कंगन निकाल लिए। इसके बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए। जब सुदेश ने अपने कंगन गायब पाए, तो उन्होंने राहगीरों की मदद से अपने स्वजनों और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चला।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126