search

दीपावली पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संदेश, ऐतिहासिक दिव्य दीपोत्सव को बताया सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक

deltin33 2025-10-20 15:36:38 views 1246
  

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।



डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के पावन अवसर पर दिल्लीवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता भरता है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
\“दिव्य दीपोत्सव\“ के आयोजन को बताया ऐतिहासिक

सोशल साइट X पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि, इस बार राजधानी दिल्ली की दीपावली और भी खास रही। आजादी के बाद पहली बार ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भव्य \“दिव्य दीपोत्सव\“ का आयोजन किया गया। लाखों दीपों से जगमगाता कर्तव्य पथ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम बताया।


समस्त देशवासियों एवं दिल्लीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश सदा उज्जवल रहे।

इस वर्ष… pic.twitter.com/ypZR1izgac— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 20, 2025


इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण अनुकूल \“ग्रीन पटाखों\“ के इस्तेमाल की अनुमति का भी जिक्र किया और साथ ही लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131