search

Amroha News: दीपावली पर गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, छह घायल

Chikheang 2025-10-20 18:07:14 views 1138
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



राशिद चौधरी, हसनपुर। सोमवार को अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं से भरा ई-रिक्शा ढाल पर पलट गया। जिसमें सवार छह महिलाएं घायल हो गई। सोमवार सुबह हादसा रहरा में पौरारा ढाल पर हुआ।

  
गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलटा, छह घायल

  

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी महिलाएं दीपावली पर पूजा करने से पहले अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रही थी। रास्ते में ढाल पर ई-रिक्शा पलटने से सीमा देवी, भूरी देवी, मूर्ति देवी, रज्जो तथा पुष्पा घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। में सीमा, भूरी देवी तथा मूर्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरा में पौरारा ढाल पर हुआ हादसा।

  

थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान का कहना है कि ई-रिक्शा पलटने से महिला श्रद्धालु घायल हो गए थे। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244