search

दिल्ली: त्योहार से पहले जुए के अड्डे पर छापा, 8 गिरफ्तार, 62 हजार नकद बरामद

deltin33 2025-10-20 23:06:26 views 1155
  

पुलिस ने आठ अपराधियों को पकड़ा। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने त्योहारों से पहले अपराध पर नकेल कसते हुए सुल्तानपुरी इलाके में अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल स्टाफ और सुल्तानपुरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौके से 62 हजार रुपये नकद और अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपितों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बरामद किए दाव पर लगे रूपये

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस की गश्त और विशेष निगरानी बढ़ा दी गई थी। इसी क्रम में इंस्पेक्टर रोहित (इंचार्ज स्पेशल स्टाफ) के नेतृत्व में 16 अक्तूबर की रात टीम को सूचना मिली कि सुल्तानपुरी के डी-4 पार्क में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुरी थाना पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगे, लेकिन पीछा कर आठों को दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस ने दाव पर लगे 62 हजार रुपये बरामद किए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131