search
 Forgot password?
 Register now
search

YouTube पर सबसे ज्यादा देखे गए हैं ये 10 Video, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chikheang 2025-10-21 01:06:33 views 1259
  

क्या आप जानते हैं कि YouTube पर सबसे ज्यादा देखे गए 10 वीडियोज कौन से हैं।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। YouTube पर हर रोज करोड़ों वीडियो देखे जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जिन्हें 100-200 करोड़ नहीं, बल्कि 1600 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला YouTube वीडियो कौन सा है? अगर आप कोई बॉलीवुड गाना या हॉलीवुड मूवी ट्रेलर सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये खिताब \“बेबी शार्क डांस\“ (Baby Shark Dance) के नाम है। इस लिस्ट में बच्चों के गाने और नर्सरी राइम्स का दबदबा है, लेकिन कुछ पॉप म्यूजिक वीडियोज ने भी अपनी जगह बनाई है। आइए, जानते हैं YouTube के इतिहास के 10 सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज के बारे में।

1. Baby Shark Dance (16.21 बिलियन व्यूज)

नंबर एक पर है Pinkfong का \“बेबी शार्क डांस\“। यह गाना 2016 में अपलोड किया गया था और अपने catchy म्यूजिक और आसान डांस स्टेप्स की वजह से यह दुनिया भर के बच्चों का फेवरेट बन गया। इसने \“Despacito\“ को पछाड़कर ये खिताब हासिल किया और अब भी इसकी गिनती बढ़ती ही जा रही है।

2. Despacito (8.80 बिलियन व्यूज)

लंबे समय तक टॉप पर रहने वाला Luis Fonsi का ये स्पेनिश गाना अब दूसरे नंबर पर है। 2017 में रिलीज होते ही इस गाने ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी और ये YouTube पर सबसे पहले 5, 6, और 7 बिलियन व्यूज तक पहुंचने वाला वीडियो था।

3. Wheels on the Bus (7.92 बिलियन व्यूज)

Cocomelon की ये क्लासिक नर्सरी राइम बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर है। इसके रंगीन एनिमेशन और सिंपल गाने बच्चों को घंटों तक व्यस्त रखते हैं, यही वजह है कि इसके व्यूज इतने ज्यादा हैं।

  

4. Bath Song (7.22 बिलियन व्यूज)

लिस्ट में एक और Cocomelon की एंट्री! \“बाथ सॉन्ग\“ बच्चों को नहाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला एक मजेदार गाना है। पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों के लिए ऐसे वीडियो चलाते हैं, जिससे इसके व्यूज लगातार बढ़ते रहते हैं।

5. Johny Johny Yes Papa (7.10 बिलियन व्यूज)

LooLoo Kids की ये राइम भी बच्चों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। इसके सिंपल बोल और एनिमेशन इसे छोटे बच्चों के लिए एक आकर्षक वीडियो बनाते हैं।

6. See You Again (6.78 बिलियन व्यूज):

Wiz Khalifa का यह गाना \“फास्ट एंड फ्यूरियस 7\“ फिल्म का हिस्सा था और दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर को एक श्रद्धांजलि थी। इसके इमोशनल कनेक्शन की वजह से ये गाना दुनिया भर में हिट हुआ और एक समय में ये \“गंगनम स्टाइल\“ को पछाड़कर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो भी बना था।

7. Phonics Song with Two Words (6.68 बिलियन व्यूज)

भारतीय चैनल ChuChu TV का यह एजुकेशनल वीडियो बच्चों को अंग्रेजी के अक्षर और शब्द सिखाता है। ये इस बात का सबूत है कि एजुकेशनल कंटेंट भी YouTube पर कितना सफल हो सकता है।

8. Shape of You (6.55 बिलियन व्यूज)

Ed Sheeran का यह चार्टबस्टर गाना 2017 के सबसे बड़े हिट्स में से एक था। इसका यूनिक म्यूजिक और वीडियो आज भी लोगों को पसंद आता है।

9. Gangnam Style (5.69 बिलियन व्यूज)

ये वह वीडियो है जिसने YouTube पर \“बिलियन व्यूज क्लब\“ की शुरुआत की थी। 2012 में रिलीज हुए Psy के इस गाने और इसके आइकॉनिक डांस स्टेप ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।

10. Uptown Funk (5.65 बिलियन व्यूज)

Mark Ronson और Bruno Mars का ये फंकी और एनर्जेटिक गाना भी इस एलीट लिस्ट में शामिल है। इसका रेट्रो स्टाइल और जबरदस्त म्यूजिक इसे एक टाइमलेस पार्टी सॉन्ग बनाता है।

नोट- व्यूज में थोड़ा बहुत फर्क संभव है।

यह भी पढ़ें: जिस कंपनी में मार्क जकरबर्ग ने किया करोड़ों का निवेश, उसी ने की कर्मचारियों की छंटनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com