search

दिल्ली-NCR में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, आतिशबाजी से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता; AQI 400 के पार

deltin33 2025-10-21 07:05:37 views 1296
  

दिल्ली एनसीआर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक त्योहार की खुशियां बांटीं, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और शुभकामनाएं दीं। नोएडा, फरीदाबाद और पूर्वी दिल्ली सहित कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई, जिसने दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, आतिशबाजी के कारण दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच गई, कई जगहों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल बाद ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन कई इलाकों में इसका उल्लंघन देखा गया। औद्योगिक नगरी और यमुनापार में लोग पारंपरिक पटाखों के साथ उत्सव मनाते दिखे।

फरीदाबाद में पूर्वी सेवा समिति द्वारा संजय गांधी मेमोरियल नगर के बौद्ध विहार में आयोजित दीप महोत्सव में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अनार और फुलझड़ियों की रोशनी से सजा यह पर्व खुशी और उमंग का प्रतीक बना। फिर भी, पर्यावरण पर आतिशबाजी के प्रभाव ने चिंता बढ़ा दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131