search

कानपुर की एल्युमिनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल; ऐसे पाया गया काबू

deltin33 2025-10-21 09:36:19 views 1111
  

एल्युमिनियम फैक्ट्री में आग से अफरातफरी, हादसा टला। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। सचेंडी क्षेत्र में स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में सोमवार शाम आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने वहां लगे फायर इस्टिंग्युशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह चले ही नहीं। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सचेंडी के सुजानपुररोड पर अनिल जैन की नागरथएल्युमिनियमफैक्ट्री है, जिसमें एल्युमिनियम गलाकर उसकी सिल्ली बनाने का काम होता है। सोमवार को भट्टी में रिपेयरिंग का काम चल रहा था।

तभी उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में रखे फायर इस्टिंग्युशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दगा दे गए। मैनेजर अंकित गुप्ता की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131