Samsung Galaxy F17 5G vs Galaxy F36 5G: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला कौन-सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

Chikheang 2025-10-21 23:34:49 views 1241
  

सैमसंग गैलेक्सी F17 5G और F36 5G: आपके लिए कौन सा बेहतर?



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने भारत में फेस्टिव सीजन से पहले मिड रेंज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। सैमसंग के दो स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन Galaxy F17 5G और Galaxy F36 5G नाम से लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही सैमसंग के इन फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। अगर आप भी इस भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इन दोनों फोन के सभी फीचर्स का कंप्येर कर डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Samsung Galaxy F17 5G vs Galaxy F36 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    फीचर Samsung Galaxy F17 5G Samsung Galaxy F36 5G
   
   
   प्रोसेसर
   Exynos 1330, 2.4GHz ऑक्टा-कोर
   Exynos 1380, 2.4GHz ऑक्टा-कोर
   
   
   रैम
   4GB
   6GB + 6GB वर्चुअल RAM
   
   
   स्टोरेज
   128GB, एक्सपैंडेबल up to 2TB
   128GB, एक्सपैंडेबल up to 2TB
   
   
   डिस्प्ले
   6.7-inch Super AMOLED, 1080×2340, 90Hz
   6.7-inch Super AMOLED, 1080×2340, 120Hz + HDR10+
   
   
   स्क्रीन प्रोटेक्शन
   Gorilla Glass
   Gorilla Glass Victus Plus
   
   
   रियर कैमरा
   50MP + 5MP + 2MP
   50MP + 8MP + 2MP, OIS, 4K वीडियो
   
   
   फ्रंट कैमरा
   13MP
   13MP
   
   
   बैटरी
   5,000mAh, 25W फास्ट चार्ज
   5,000mAh, 25W फास्ट चार्ज
   
   
   शुरुआती कीमत
   ₹14,299
   ₹15,278
   
Samsung Galaxy F17 vs Galaxy F36 5G: परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Samsung Galaxy F17 5G में इन-हाउस Exynos 1330 चिपसेट दिया है। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.4GHz ऑक्टा-कोर है। सैमसंग का यह फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए इसकी स्टोरेज 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन डे-टू-डे यूज और हल्के-फुल्के गेमिंग के दौरान निराश नहीं करता है।

बात करें Samsung Galaxy F36 5G की तो इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz क्लॉक है। यह फोन 6GB+6GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन मिड रेंज में स्मूद परफॉर्मेंस के लिए पेश किया गया है। यह फोन गेमिंग के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी बेस्ट है।
Samsung Galaxy F17 vs Galaxy F36 5G: डिस्प्ले और बैटरी

सैमसंग के दोनों फोन Galaxy F17 और Galaxy F36 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED स्क्रीन है। इसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 385ppi है। सैमसंग के Galaxy F17 5G का रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं, Galaxy F36 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह Corning Gorilla Glass Victus Plus प्रोटेक्शन के साथ भी आता है।

बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy F17 और Galaxy F36 5G दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ ही ये फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
Samsung Galaxy F17 vs Galaxy F36 5G: कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy F17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 5MP और 2MP के सेकेंडरी कैमरा लेंस दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Galaxy F36 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ फोन में 8MP और 2MP के सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy F17 vs Galaxy F36 5G: कीमत

  • Samsung Galaxy F17 5G की शुरुआती कीमत 14,299 रुपये से शुरू होती है।
  • Samsung Galaxy F36 5G को 15,278 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।


यह भी पढ़ें- Samsung का 5,000 mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन वो भी सिर्फ 7,499 रुपये में, देखें डील
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137458

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.