search
 Forgot password?
 Register now
search

Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी टक्कर देती हैं दुआ सिंह

LHC0088 2025-10-22 03:06:45 views 1230
  

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैमिली फोटो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते साल बेटी दुआ के पेरेंट्स बने। एक साल से इस कपल ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया और नन्ही परी को हर किसी को नजर से छिपाकर रखा। लेकिन इस दीवाली सीजन में रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी दुआ सिंह का फेस रिवील कर दिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लाडली की प्यारी फोटोज को देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा, क्योंकि दीपिका पादुकोण की बेटी काफी ज्यादा क्यूट हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दुआ की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।  
सामने आई दुआ की पहली झलक

8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया। बीते सितंबर में रणवीर सिंह ने अपनी दीपिका संग मिलकर अपनी बेटी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। एक साल तक पैपराजी के कैमरों से अपनी नन्ही परी को छिपाकर रखने वाले इस पावर कपल ने दीवाली के अवसर पर दुआ की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

  

यह भी पढ़ें- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बाद अहमदाबाद में प्रशंसकों से घिरे Shah rukh khan, फैंस बोले- \“केवल एक सुपरस्टार...\“

दरअसल मंगलवार को दीपिका और रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। इन तस्वीर में पहली बार दुआ सिंह की शक्ल देखने को मिली है।

  

फोटोज से साफ पता चल रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी हद से ज्यादा क्यूट है। इस मामले में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर को भी टक्कर देती है।  

  

बेटी की फोटोज को साझा करने के साथ दीपिका और रणवीर ने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए इस बॉलीवुड कपल की ये फैमिली फोटो फिलहाल फिल्मी जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं। तमाम फैंस और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
इस मूवी में दिखेंगे रणवीर और दीपिका

लंबे समय से अभिनेता रणवीर सिंह बडे़ पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम धुरंधर है, जो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ है।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, कहा- \“हम कोई न्यूरोसर्जन नहीं हैं\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com