search

LJPR को विधानसभा सीटों के साथ BJP से मिला एक और तोहफा, क्या खुश होंगे चिराग?

Chikheang 2025-10-22 03:06:58 views 1245
  

चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।



राज्य ब्यूरो, पटना। अधिक सीटों पर लड़ने की जिद पर अड़ी लोजपा (रा) को न केवल मन मुताबिक सीटें मिली, उपहार में उम्मीदवार भी मिल गए। यह उपहार भाजपा की ओर से दिया गया है। ठीक 2020 की तरह, जब विकासशील इंसान पार्टी को भाजपा की ओर से सीटों के साथ उम्मीदवार भी दिए गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, विकासशील इंसान पार्टी का अनुभव काफी बुरा रहा। उसके सिंबल पर जीते चार विधायक पलक झपकते ही भाजपा में चले गए।

बोचहा से लोजपा (रा) की उम्मीदवार बनी बेबी कुमारी 2015 में निर्दलीय जीती थीं। बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें भाजपा ने 2020 में उम्मीदवार नहीं बनाया। वह पार्टी संगठन का काम देखती रहीं।

चेनारी से मुरारी गौतम की जीत कांग्रेस टिकट पर हुई थी। कांग्रेस विधायक रहते उन्होंने फरवरी 2024 में सरकार की ओर से पेश विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। अभी चेनारी से लोजपा (रा) के उम्मीदवार हैं।

बख्तियारपुर के भाजपा नेता अरुण कुमार को लोजपा (रा) ने उम्मीदवार बनाया है। नवादा जिला के गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रा) की उम्मीदवार विनिता मेहता भाजपा के नेता की पत्नी हैं। फतुहा में भी लोजपा (रा) उम्मीदवार रूपा कुमारी की अनुशंसा भाजपा ने ही की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244